Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

शीतकाल के लिए बंद हुए तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून/चमोली: बुधवार पूर्वाह्न 11.30 बजे तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। इस मौके पर मंदिर में सुबह सात बजे से ही मंदिर में आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
पंच केदार में तृतीय तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लए बंद करने की प्रक्रिया सुबह 6 बजे से शुरू हो गई। पुजारी रवींद्र मैठाणी, संजय मैठाणी व अन्य पुजारियों की मौजूदगी में मठापति राम प्रसाद मैठाणी के हाथों मंदिर के कपाट शीतकाल के बंद करने के संकल्प के साथ पूजा-अर्चना की गई।

आराध्य के स्वंभू लिंग को समाधि रूप देकर भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह 10.30 बजे भगवान तुंगनाथ की भोग मूर्ति को चल विग्रह डोली में विराजमान करते हुए गर्भगृह से मंदिर परिसर में लाया गया। पूर्वाह्न 11.30 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। साथ ही चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ के लिए प्रस्थान कर गई। मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि धाम में कई चार हजार श्रद्धालु अभी तक दर्शन कर चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...
spot_imgspot_img