Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

तीसरी रैपिड भी पहुंची, ट्रायल रन की तैयारियां तेज

  • अभी 37 और ट्रेनें पहुंचेंगी दुहाई डिपो, मार्च में करें सवारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रैपिड रेल संचालन की तैयारियों के बीच गुरुवार को रैपिड ट्रेन का तीसरा सेट दुहाई डिपो पहुंच गया। अब 37 और ट्रेनें आना बाकी हैं। इनमें से 27 ट्रेन रैपिड होंगी जबकि 10 ट्रेन मेट्रों ट्रेने होंगी। इस प्रकार कुल 40 ट्रेनें गुजरात के सांवली स्थित कारखाने में तैयार की जा रही हैं। 40 में से 30 रैपिड और 10 मेट्रो ट्रेनें होंगी। उधर, दूसरी ओर अगले महीने रैपिड को दौड़ाने की तैयारी लगभग अपने अन्तिम चरण में है।

यह ट्रायल रन होगा जबकि मार्च 2023 में रैपिड प्रायोरिटी सैक्शन (प्राथमिक खंड) पर दौड़ना शुरु कर देगी। 17 किलोमीटर का यह प्राथमिक खंड दुहाई से साहिबाबाद के बीच है। उधर, मेरठ के शताब्दी नगर तक अगले वर्ष के दिसम्बर में व पूरे 82 किलोमीटर के कॉरिडोर पर 2025 के शुरु में रैपिड दौड़ना शुरू कर देगी। गौरतलब है कि 7 मई 2022 को आरआरटीएस ट्रेन की चाबियां पहली बार एनसीआरटीसी को सौंपी गई थीं।

07 18

डिलीवर होने वाली सभी आरआरटीएस ट्रेनें सेमी हाई स्पीड ट्रेने हैं। बताते चलें कि इस समय दुहाई डिपो में पहले ही पहुंच चुकी दो ट्रेनों की स्टेटिक और डायनामिक टेस्टिंग जारी है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि स्टेटिक व डायनामिक टेस्टिंग में सफल होने के बाद इंटीग्रेटेड टेस्टिंग होती है जिसमें रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग और विद्युत सप्लाई की टेस्टिंग होती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img