Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

आग से तीस हजार रूपये सहित घर का सामान जलकर राख

  • घर में लगी आग से तीस हजार रूपये व चार पशु झुलसे

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: किरतपुर के गांव भोजपुर में मकान में लगी भीषण आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घर में रखे तीस हजार रुपए जल कर राख हो गए और चार पशु भी जुलस गए। पड़ोसियों द्वारा लगी आग को भुजाने का कार्य किया गया।

बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में करण सिंह पुत्र गंगा राम अपने परिवार के साथ जंगल में गेहू काटने गए हुए थे। पड़ोसी ने जब घर से धुआँ निकलता देखा तो उसने और ग्रामीणों को बुलाकर मकान मालिक को सूचित किया। जब घर जाकर देखा गया तो आग बहुत भीषण रूप ले चुकी थी।

किसान करण सिंह अपना सभी सामान को जला हुआ देख बेहोश हो गया और सभी पड़ोसियों ने आग को भुजाया। घर मे रखा सभी सामान कपड़े, रजाई, चारपाई, पशु, आदि सामान जल गया। पड़ोसी तपेश कुमार, सोनू कुमार, राजेन्द्र सिंह, प्रितम सिंह, पम्पल सिंह ने पानी छिडक कर आग पर काबू पाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img