जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारत ने शनिवार को अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के बालासोर से किया गया। सरकारी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अग्नि पी मिसाइल अग्नि सीरीज की नई जेनरेशन वाली एडवांस मिसाइल है।
इसकी मारक क्षमता 1000 से 2000 किलोमीटर के बीच है। अग्नि-पी बैलिस्टिक मिसाइल की अग्नि सीरीज की छठी मिसाइल है। यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली है। इस परमाणु सक्षम मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। अग्नि प्राइम को या तो ट्रेन में ले जाया जा सकता है या कनस्तर में रखा जा सकता है।
Today, India successfully testfired the Agni Prime missile off the coast of Odisha in Balasore: Government Officials
Agni-P is a new generation advanced variant of Agni class of missiles. It is a canisterised missile with range capability between 1,000 and 2,000 kms.
(File pic) pic.twitter.com/13mF5Nbgzh
— ANI (@ANI) December 18, 2021
गौरतलब है कि बीते दिनों भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वायु संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। इससे पहले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एंटी-शिप वर्जन का सफल परीक्षण किया था। इस मिसाइल का परीक्षण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से किया गया था। वहीं, अगले कुछ दिनों में डीआरडीओ की ओर से और कई बैलेस्टिक और क्रूज सीरीज की अत्याधुनिक किस्म की मिसाइलों का परीक्षण किए जाने की संभावना है।

