Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

किसान आंदोलन के नेताओं की खुली पोल: बनाई राजनीति पार्टी, लड़ेंगे चुनाव

  • किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने बनाई संयुक्त संघर्ष पार्टी, पंजाब विधानसभा चुनाव में ठाेकेंगे ताल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ में शनिवार को उन्होंने इसका ऐलान किया। पार्टी का नाम संयुक्त संघर्ष पार्टी रखा गया। अब चढ़ूनी इसके बैनर तले पंजाब विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे।

प्रेस कांफ्रेंस में चढ़ूनी ने पदाधिकारियों की घोषणा भी की। वे समाज के गरीब तबके के लिए काम करेंगे। उनका मुख्य मकसद नशाखोरी को खत्म करना होगा। जाति-धर्म की राजनीति नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति प्रदूषित हो गई है। इसे बदलने की जरूरत है। पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले नीति निर्माताओं, पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं। आम आदमी, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया। इसलिए, हम अपनी नई पार्टी, संयुक्त संघर्ष पार्टी लांच कर रहे हैं।

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा था कि मिशन पंजाब-2022 के तहत वह पंजाब में पार्टी बनाकर चुनाव में उतरेंगे। चढ़ूनी अभी मिशन पंजाब को लेकर चल रहे हैं। उनका कहना है कि जब भविष्य में हरियाणा में चुनावों की बारी आएगी तब वह इस पर भी विचार रखेंगे। चढ़ूनी ने कहा था कि उनकी पार्टी का जो भी उम्मीदवार होगा, वो किसान होगा। इसके लिए अभी विचार-विमर्श चल रहा है।

चढ़ूनी पहले भी कई बार कह चुके हैं कि बिना राजनीति में उतरे किसानों के भले की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान ही मिशन यूपी से पहले मिशन पंजाब चलाने की बात की थी। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा उनके इस निर्णय से सहमत नहीं था। चढ़ूनी अपने मिशन पंजाब के तहत फतेहगढ़ साहिब में दौरे के दौरान एक उम्मीदवार की घोषणा भी कर चुके हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img