Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

एक्ट्रेस कंगना रनौत का यह रिएक्शन हो रहा वायरल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: फिल्म ‘पठान’ पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर रिएक्शन दिया है। दरअसल, एक फिल्म प्रोड्यूसर ने ट्वीट कर इस फिल्म की तारीफ की है। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।

16 41

प्रोड्यूसर ने कहा भारत को सेक्यूलर

प्रोड्यूसर प्रिया गुप्ता ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सिनेमाघर के अंदर फैंस फिल्म पठान देखकर जश्न मना रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को पठान की सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई।

पहली बात इससे ये साबित होता है कि हिंदू-मुस्लिम दोनों ही शाहरुख खान से बराबर प्यार करते हैं। दूसरी बात बायकॉट विवाद से फिल्म को नुकसान नहीं फायदा होता है। तीसरी बात इरॉटिक और अच्छा म्यूजिक काम करता है। चौथी बात भारत सुपर सेक्यूलर है।’

कंगना रनौत ने कहा- सिर्फ खानों को किया प्यार

कंगना रनौत ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है, ‘बहुत सही एनालिसिस… इस देश ने सिर्फ और सिर्फ खानों से प्यार किया है और कभी-कभी सिर्फ खानों से… और मुस्लिम एक्ट्रेसेस को लेकर एक अलग ही जुनून रहा, इसलिए भारत पर नफरत और फासीवाद का आरोप लगाना बहुत गलत होगा… पूरी दुनिया में भारत जैसा देश नहीं है।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पांच राज्यों में मतदान के दिन पेड छुट्टी का अधिकार, ECI का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने...

NCERT: एनसीईआरटी को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, यूजीसी ने दी मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान...

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img