नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सलमान खान के चर्चित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब शो से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। हाल ही में जारी किए गए नए प्रोमो में खुद सलमान खान ने बिग बॉस के प्रीमियर की तारीख और समय की घोषणा की है।
जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम
मेकर्स की ओर से शेयर किए गए इस नए प्रोमो में सलमान खान बोल रहे हैं कि ‘जब हम साथ-साथ होते हैं, तब और भी ज्यादा ठाठ होते हैं। इसलिए बिग बॉस फैमिली के साथ ही देखिएगा।’ इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘राजनीति के दौर में पॉवर आएगी किसके हाथ, तैयार हो जाइए देखने के लिए बिग बॉस फैमिली के साथ।’ बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर इस रविवार यानी 24 अगस्त को रात साढ़े 10 बजे से होगा। इस बार बिग बॉस टीवी पर कलर्स के साथ-साथ ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा। ओटीटी पर शो 9 बजे से आएगा, जब टीवी पर साढ़े 10 बजे से देखने को मिलेगा।

