Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

इस बार दीपावली पर सूर्य ग्रहण का साया

  • 24 अक्टूबर को दीपावली व अगले दिन लगेगा सूर्य ग्रहण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। दीपावली के त्योहार पर सूर्य ग्रहण की छाया होगी। बताते चलें कि सूर्य ग्रहण से एक दिन पूर्व 24 अक्टूबर को दीपों का पर्व दीपावली मनाया जाएगा यानि कि इस सबसे बड़े पर्व पर ग्रहण का साया होगा।

हालांकि ज्योतिषाचार्य पण्डित राहुल शर्मा के अनुसार इस सूर्य ग्रहण का असर भारत पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। भारतीय समयानुसार 4 बजकर 29 मिनट से शुरु होकर 5 बजकर 24 मिनट यह ग्रहण रहेगा। दीपावली का शुभ मुर्हूत इस बार 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट से शुरु होकर 25 अक्टूबर शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

हांलाकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा जिसके चलते इसके अशुभ प्रभाव भी भारत पर नहीं पड़ेंगे। पं. राहुल शर्मा के अनुसार दीपावली के दिन ही महानिशीथ काल भी लग रहा है जो पूजा तंत्र के लिए लिए अच्छा माना जाता है। यह काल 24 अक्टूबर को रात 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 25 अक्टूबर रात 1 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

13 अक्टूबर को होगी करवा चौथ की पूजा

इसके अलावा ज्योतिषाचार्य पण्डित राहुल शर्मा के अनुसार करवा चौथ हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थ तिथि 13 अक्टूबर को देर रात 1 बजकर 59 मिनट से शुरु होगी और इस तिथि का समापन 14 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 8 मिनट पर होगा। इस साल चन्द्रोदय व्यापिनी मुर्हूत 13 अक्टूबर को है ऐसे में करवा चौथ की पूजा भी इसी दिन होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img