Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

बिना फास्टैग का प्रयोग करने वालों को देना होगा डबल जुर्माना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/मोदीपुरम: देशभर के टोल प्लाजा फास्टैग सहित होंगे 15 फरवरी की रात 12 बजे से सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग लाइन शुरू हो जाएगी। बिना फास्टैग का प्रयोग करने वाले वाहन सवारों से दोगुना टोल वसूला जाएगा। फास्टैग को लेकर पिछले कई महीने से देशभर के टोल पर काम चल रहा था।

परिवहन मंत्रालय द्वारा एक जनवरी तक सभी देश के टोल प्लाजा पर इसे लागू करने का निर्णय लिया था, लेकिन इसकी परिवहन मंत्रालय द्वारा तिथि बढ़ा दी गई थी। जिसके चलते 15 फरवरी से देशभर के टोल पर यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया।

एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर फास्टैग प्रक्रिया को लेकर पिछले कई महीने से तैयारी चल रही थी। इस प्रक्रिया के तहत टोल प्रबंधन ने फास्टैग बनाने के लिए आठ काउंटर लगा रखे हैं। विभिन्न कंपनियों के लगे काउंटर पर फास्टैग लगाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही थी। अगर टोल प्रबंधन की माने तो उनका साफ कहना है कि टोल प्लाजा पर से गुजरने वाले लगभग 75 फ़ीसदी वाहनों पर टैग लग चुके हैं। जबकि 25 फीसदी पर टैग लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

टोल प्लाजा के मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि टोल प्लाजा से 75 फ़ीसदी वाहन टैग रहित हो गए हैं। 15 फरवरी की रात 12 बजे यानि 16 फरवरी से देशभर के टोल प्लाजा फास्टैग रहित हो जाएंगे। जिसके मद्देनजर सिवाया टोल प्लाजा पर भी यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

टोल प्लाजा की छह लाइन आने की और छह लाइन जाने की है। सभी फास्टैग रहित होंगी। अगर फास्टैग का प्रयोग न करने वाला वाहन सवार फास्टैग की लाइन से गुजरता है तो उसे डबल जुर्माना देना होगा। परिवहन मंत्रालय के आदेश अनुसार सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

टोल प्लाजा के मैनेजर प्रदीप चौधरी का कहना है कि परिवहन मंत्रालय द्वारा फास्टैग की प्रक्रिया के तहत कैटेगिरी निर्धारित की गई है। कैटेगिरी के तहत ही जनप्रतिनिधि इसका लाभ उठा पाएंगे। जो कैटेगिरी के तहत शामिल नहीं होगा। उसे फास्टैग का लाभ नहीं मिलेगा। क्योंकि परिवहन मंत्रालय के आदेश अनुसार ही टोल प्रबंधन काम कर रहा है।

टैग का प्रयोग न करने वाले वाहन सवारों के लिए फिलहाल टोल प्रबंधन द्वारा एक कैश लाइन की गई है। जिसके तहत वाहन सवारों को डबल जुर्माना देकर इस लाइन से निकाला जा सकता है। टोल मैनेजर प्रदीप चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल यह व्यवस्था डबल जुर्माना देने के बाद वाहन सवारों को निकाला जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img