Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती : हरवेंद्र राणा

जनवाणी संवाददाता |

मंडावर: 14 अक्टूबर को महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज मंडावर में हमारा परिवार नशा मुक्त परिवार मुहिम के अंतर्गत जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए संकल्प दिलाया गया। हरवेंद्र राणा ने बताया कि उन्होंने नशे के विरुद्ध जो अभियान शुरू किया था। बार बार प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिये थे। उनका असर आज सीधे तौर पर देखने को मिल रहा है और प्रदेश सरकार ने भी नशे के विरुद्ध कमर कस ली है। जिसका लाभ समाज को अवश्य मिलेगा, आज यह पक्तियां सार्थक प्रतीत होती नजर आ रही हैं कि लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। कॉलेज की प्रधानाचार्य माधुरी गौर और उप प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज युवा पीढ़ी को नशे से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि नशे की वजह से परिवार बर्बाद हो रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img