Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Zubeen Garg: अंतिम दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखे हजारों लोग, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया स्थल का निरीक्षण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद पूरे असम राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार से गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां हजारों लोग उमड़े और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वहीं, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है। ऐसे में चलिए जानते है उन्होंने क्या कहा।

अंतिम दर्शन करने के ​लिए पूरी रात कतार में बिताई

शनिवार शाम से ही लोग स्टेडियम के बाहर जमा होने लगे थे। कई लोगों ने पूरी रात कतार में बिताई ताकि सुबह होते ही ‘जुबीन दा’ के अंतिम दर्शन कर सकें। कांच के ताबूत में रखे पार्थिव शरीर को असमिया गमछा से ढंका गया था। लोग फूल, गमछा चढ़ाते नजर आए तो कई लोगों ने मोबाइल पर इस क्षण को कैद किया।

धूप भी नहीं रोक सकी श्रद्धांजलि

तेज धूप और उमस के बावजूद प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं हुआ। कई लोग श्रद्धांजलि देने के बाद भी स्टेडियम के बाहर रुके रहे और उनके गीत गाते रहे। गर्मी की वजह से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उपचार दिया।

हजारों लोग विदा करते आए नजर

जुबीन गर्ग की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एयरपोर्ट से उनके घर तक 25 किलोमीटर लंबे रास्ते पर हजारों लोग उन्हें विदा करते नजर आए। असम और पूरे पूर्वोत्तर में उन्हें ‘जुबीन दा’ के नाम से जाना जाता था।

कई जानी-मानी हस्तियां भी हुईं शामिल

जुबीन गर्ग के अंतिम दर्शन करने के लिए गायक पापोन समेत कई जानी-मानी हस्तियां स्टेडियम पहुंचीं और भावुक होकर अपने प्रिय गायक को श्रद्धांजलि दी। गर्ग की पत्नी गरिमा ने लोगों के अपार प्रेम और आशीर्वाद के लिए आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने रविवार रात उस स्थल का किया दौरा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार रात उस स्थल का दौरा किया जहां मंगलवार को जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार होगा। कामरकुची गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी काम किए जा रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट साझा करते हुए लिखा, ‘जुबीन गर्ग के परिवार के सदस्यों की इच्छा के बाद असम कैबिनेट ने कमरकुची ( गुवाहाटी से सिर्फ 7-8 किमी दूर खानापारा) में जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। राज्य सरकार उस स्थान पर जुबीन गर्ग की समाधि भी बनाएगी।’

सिंगापुर में हुआ निधन

52 वर्षीय जुबीन गर्ग का निधन शुक्रवार को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय हुआ था। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गुवाहाटी लाया गया। पहले उनके निवास पर दर्शन कराए गए और फिर स्टेडियम में आमजन के लिए रखा गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img