Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

PM Modi: नवरात्रि पर GST बचत उत्सव की शुरुआत, पीएम मोदी का संदेश, जनता की मिली-जुली प्रतिक्रिया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नवरात्रि के पहले दिन केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में व्यापक बदलाव लागू करते हुए इसे “GST बचत उत्सव” के रूप में प्रचारित किया। सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कदम को लेकर एक प्रेरणादायक पोस्ट साझा की, जिसे अब देशभर में चर्चा का विषय बनाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

“इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है। GST बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को इस दौरान एक नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।” पीएम मोदी का यह संदेश घरेलू उपभोग और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित था, जो त्योहारी खरीदारी के मौसम को देखते हुए जारी किया गया है।

आम जनता की क्या है राय?

GST दरों में कटौती के बाद देशभर से आम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इनमें जहां एक ओर राहत की भावना है, वहीं कुछ सवाल भी उठ रहे हैंउपभोक्ता वी.के. बघेल बोले “समय के साथ हमें अंतर दिखेगा। अभी शुरुआती असर समझने में वक्त लगेगा।”

दुकानदार

“सरकार का यह अच्छा कदम है। इसे पहले ही ले लेना चाहिए था। देर आए, दुरुस्त आए। लोगों को फायदा होगा। लेकिन दूध और जरूरी चीज़ों की क़ीमतें भी कम होनी चाहिए।”

राजनीतिक प्रतिक्रिया: कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस पूरे GST बदलाव को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा “ये पूरा GST सुधार नहीं है, ये दूसरा अवतार नहीं बल्कि डेढ़वा अवतार है। ये हर चीज़ को उत्सव बनाकर असल मुद्दों से ध्यान भटकाते हैं। अमेरिका ने टैरिफ बढ़ा दिए हैं, H-1B वीजा पर संकट है — और ये यहां उत्सव मना रहे हैं।” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या टैक्स कटौती का असली लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा? GST में यह सुधार 8 साल पहले क्यों नहीं किया गया?

जानें GST बदलाव की झलक—क्या हुआ सस्ता?

टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टू-व्हीलर

हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस

कृषि उपकरण

दवाइयां और कुछ रोजमर्रा की चीज़ें

कुल 413 उत्पादों पर टैक्स में राहत दी गई है, जिससे त्योहारी खरीदारी को बल मिलेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img