जनवाणी संवाददाता |
गागलहेड़ी: थाना गागलहेड़ी पुलिस व सर्विलांस टीम के संयुक्त अभियान में तीन अभियुक्त 12 ड्रम, 2100 लीटर मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ के साथ गिरफ्तार किये गए।
एसएसपी व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में जनपद सहारनपुर में हो रही पैट्रोलियम पाईप लाईन में चोरी की घटनाओं के मद्देनजर रोकथाम व वांछित अपराधियों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर निर्देशन में 19 दिसम्बर रात्रि में एसओ सत्येन्द्र कुमार राय व सर्विलास सैल प्रभारी अजब सिंह व एसआई मुकेश दिनकर, नवीन कुमार सैनी मय हमराही हे का उत्तम राठी, कांस्टेबल अनुज सिरोही, रोहित राणा पुलिस व सर्विलास टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही में मिलावटी अपमिश्रित पैट्रोलियम पदार्थ के 12 ड्रम में कुल 2100 लीटर सहित तीन तस्कर को सैय्यद माजरा कब्रिस्तान के पास धर दबोचा।
पकड़े गए अमित कुमार उर्फ टिंकल पुत्र जयचन्द निवासी हलवाना थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर, सुनील कुमार पुत्र ब्रजपाल निवासी गंगाली थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, सीटू कुमार पुत्र ब्रहमपाल निवासी ग्राम कुरडी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर के निवासी है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

