Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

ट्राली चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, जेल भेजा

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: गांव रणखंडी से चोरी हुई ट्राली की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी हुई ट्राली भी बरामद की है।

बीते बुधवार को गांव रणखंडी से किसान मनोज की गन्ने से भरी ट्राली चोर उसके घर के बाहर से चोरी कर ले गए थे। ट्राली मालिक मनोज ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना नाम रणखंडी निवासी समर उर्फ शैंकी, समर उर्फ दीपांशु और सांपला निवासी मोनू बताया। पुलिस के मुताबिक चोर अपने साथ ट्रेक्टर लेकर आए थे और ट्राली जोड़ उसे अपने साथ ले गए थे। पकड़े गए तीनों चोरों ने ट्राली में भरे गन्ने को खुर्दबुर्द कर दिया था और ट्राली को बेचने की फिराक में थे। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि आरोपितों निशानदेही पर ट्राली बरामद कर ली गई है। तीनों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img