Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

25 लाख रुपये के डोडा पोस्ट सहित तीन गिरफ्तार

  • इन्वर्टर की बैट्रियों की आड़ में छुपा कर ले जाया जा रहा था डोडा पोस्त
  • पकड़ने वाली टीम को एसएसपी द्वारा जल्द किया जाएगा पुरस्कृत

जनवाणी संवाददाता |

रामराज: रामराज थाना पुलिस में मुखबिर की सूचना पर गंगा बैराज चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से लगभग 67 लाख रुपये की इनवर्टर की बैट्री की आड़ में छुपा कर ले जाए जा रहे डोडा पोस्त सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए डोडा पोस्त की कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

गुरुवार को रामराज थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बिजनौर की ओर से एक ट्रक में इनवर्टर की बैटरी की आड़ में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छुपा कर लाया जा रहा है। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर रामराज थाना पुलिस ने थाने की गंगा बैराज चौकी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

कुछ ही देर बाद बिजनौर की ओर से एक ट्रक नंबर पी बी 02 सी आर 3765 आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो इनवर्टर की बैटरी की आड़ में छुपा कर लाया जा रहा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद हुआ। यह डोडा पोस्त इनवर्टर की बैट्रियों के बीच में छुपा कर लाया जा रहा था। रामराज थाना पुलिस ने ट्रक से इनवर्टर की 400 बैटरियां भी बरामद की हैं जिनकी कीमत लगभग 67 लाख रुपये बताई जा रही है। डोडा पोस्त का वजन कराने पर कुल 838 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है।

पुलिस ने पकड़े गए ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर लिया है तथा मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों के नाम सालवेंद्र सिंह पुत्र अर्जन सिंह निवासी ग्राम जोयके थाना लोपोके जिला अमृतसर पंजाब, जितेंद्र पुत्र हरमेल सिंह निवासी चक कमालखा पोस्ट सोरियांन अजनाला थाना भिंडीसीदन अमृतसर पंजाब, शम्भू घोष पुत्र शंकर घोष निवासी ग्राम केटेन थाना काकसा जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त गणों ने बताया कि वे लोग झारखंड राज्य से सस्ते दामों में डोडा पोस्ट खरीद कर पश्चिम बंगाल में इकट्ठा करते थे तथा वहां से मांग के अनुसार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब तथा अन्य राज्यों में होटल, ढाबा व परचून आदि की दुकानों पर बेच देते थे। अभियुक्त गणों ने बताया कि उनके द्वारा उत्तर प्रदेश के बरेली, मथुरा, मुजफ्फरनगर, शामली सहित आसपास के अन्य जनपदों में भी डोडा पोस्त की सप्लाई की जाती थी। गुरुवार को रामराज थाने पर पहुंचे एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया डोडा पोस्त कोलकाता से जालंधर सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था।

बरामद डोडा पोस्त का वजन 838 किलोग्राम है जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है तथा 400 बैटरियां है जिनकी कीमत लगभग 67 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि ट्रक व बरामद माल को सील कर दिया गया है तथा तीनों अपराधियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है उन्होंने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाली रामराज थाना पुलिस की टीम को जल्द ही एसएसपी मुजफ्फरनगर द्वारा पुरस्कार भी दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img