जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जनपद के गांव भागैन में 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गई। सोमवार को बिजनौर थाना शहर कोतवाली इलाके के गांव के तीन घरों में मातम का माहौल बना हुआ है। गांव के प्रदीप, विपिन और राजे उर्फ चिड़िया की मौत हो गई।

ग्रामीणों की माने तो ज्यादा डिग्री के एक फैक्ट्री से लाए गए एल्कोहल से बनी शराब पीने से हालत बिगड़ कर मौत होने की चर्चाएं गांव में तेज है।

उधर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
विशाल शर्मा 9837109552

