जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: मुरथल में बृहस्पतिवार की जन्मदिन की पार्टी करके लौट रहे चार दोस्तों की स्कार्पियो गाड़ी बहालगढ़ में फ्लाईओवर पर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गयी और गाड़ी में आग लग गयी। इस हादसे में बिनौली के प्रिंस धामा 27 वर्ष पुत्र रविन्द्र धामा, आदित्य धामा उर्फ शेखर 24 वर्ष पुत्र जितेंद्र धामा और सिरसली के सचिन तोमर उम्र 22 वर्ष पुत्र लोकेंद्र की मौत हो गयी। हादसे में बिनौली का विशाल पुत्र जजवेंद्र तोमर गंभीर रुप से घायल हुआ हैं। उसकी वहॉ अस्पताल में चिंताजनक हालत बताई गयी हैं। तीन युवकों की एक साथ मौत हो जाने से बिनौली व सिरसली गांव में शौक छाया हुआ हैं।

