Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

Share Market: तेजी से शुरुआत, लेकिन नहीं टिक पाई बढ़त, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई, जिसमें बैंकिंग शेयरों में खरीदारी और अमेरिकी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने सहारा दिया। हालांकि, शुरुआती तेजी के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया और प्रमुख सूचकांक अंततः सपाट रुख में कारोबार करते नजर आए। बीएसई सेंसेक्स, जो 30 प्रमुख कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है, शुरुआती कारोबार में 67.34 अंकों की बढ़त के साथ 83,306.81 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 23.55 अंक चढ़कर 25,428.85 पर पहुंचा। हालांकि इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल रहा और दोनों प्रमुख सूचकांक अपनी शुरुआती बढ़त गंवाते हुए सपाट रुख में कारोबार करने लगे। दोपहर के आसपास सेंसेक्स 13.55 अंक गिरकर 83,221.65 पर और निफ्टी 4.15 अंक टूटकर 25,400.40 पर कारोबार कर रहे थे।

किसे हुआ फायदा, कौन हुआ नुकसान में?

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख फायदे में दिखाई दिए। हालांकि, ट्रेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और मारुति पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,481.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। डीआईआई ने 1,333.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इन बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। गुरुवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत गिरकर 68.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विशेषज्ञ कहते हैं

जियोजित इन्वेस्टमेंट के मुख्य निवेश रणनीतिकार ने कहा, ‘निफ्टी की 25,200-25,800 की सीमा को तुरंत तोड़ने के लिए कोई ट्रिगर नहीं है। इस सीमा के भीतर कारोबार करते हुए भी बाजार लचीला है। इस लचीलेपन को बाहरी तौर पर मदर मार्केट अमेरिका की मजबूती से समर्थन मिल रहा है, जहां एसएंडपी 500 और नैस्डैक रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं।’

गुरुवार का हाल

इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 170.22 अंक या 0.20 प्रतिशत गिरकर 83,239.47 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 48.10 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 25,405.30 पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img