Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली के आदर्श नगर में आग से परिवार के तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आदर्श नगर स्थित दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के क्वार्टर में सोमवार रात को आग लगने से एक परिवार के तीन सदस्य जिंदगी की जंग हार गए। मृतकों में 42 वर्षीय अजय विमल, उनकी पत्नी नीलम और 10 वर्षीय बेटी जाह्नवी शामिल हैं।

दमकल कर्मियों के अनुसार, मंगलवार रात 2:39 बजे पांचवीं मंजिल स्थित फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने के बाद दमकल कर्मियों ने फ्लैट में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें तीन जलते हुए शव मिले।

आग घरेलू सामान में लगी थी। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी, राकेश, भी घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img