Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

Bangladesh: बांग्लादेश के कोमिल्ला में मंदिर के पास सिलसिलेवार पेट्रोल बम धमाके, तीन लोग घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बांग्लादेश के कोमिल्ला शहर में शनिवार शाम एक मंदिर और उसके आसपास के इलाके में हुए सिलसिलेवार पेट्रोल बम धमाकों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मंदिर के पुजारी केशव चक्रवर्ती और स्थानीय निवासी अब्दुल बारेक शामिल हैं, जबकि तीसरे घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना 7 मार्च की शाम की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

कोमिल्ला के पुलिस अधीक्षक मो. अनीसुज्जमान ने बताया कि विस्फोट में पुजारी और दो अन्य लोग, जिनमें एक राहगीर भी शामिल है, घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है और जल्द ही जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या बोले थाना प्रभारी?

वहीं कोतवाली मॉडल पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर ली है और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल विस्फोटों के पीछे के मकसद या आरोपियों की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में शाम करीब 6 बजकर 28 मिनट पर एक नकाबपोश व्यक्ति बैग लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश करता दिखाई देता है। आसपास कई अन्य लोग भी मौजूद थे। बैग रखने के बाद वह व्यक्ति वहां से भाग गया और कुछ ही क्षणों बाद जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें पुजारी केशव चक्रवर्ती घायल हो गए। उन्हें बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने भागते समय पास के एक बौद्ध मंदिर और आसपास की सड़क पर दो और कच्चे बम विस्फोट किए।

इस घटना पर हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद की कोमिल्ला इकाई के महासचिव तपस बख्शी ने कहा कि यह हमला सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश हो सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी और एक बैग सहित कुछ अहम सबूत बरामद किए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

स्थानीय निवासी श्यामलाल कृष्ण साहा ने भी आशंका जताई कि हमले का उद्देश्य इलाके में सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करना हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर विस्फोट हुए, वहां एक बौद्ध मंदिर, दो हिंदू मंदिर और एक मस्जिद स्थित है। ऐसे में यह हमला पूरे इलाके को निशाना बनाकर किया गया प्रतीत होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here