Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

हादसे में ईओ समेत तीन कर्मियों की मौत

  • आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई गाड़ी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लावड़ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह सहित तीन कर्मचारी की सोमवार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के ईओ और कर्मचारी असलम व तनुज तोमर सरकारी काम से लखनऊ गए थे। लखनऊ से आते समय रात को आगरा एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

लावड़ नगर पंचायत के ईओ सुधीर सिंह पुत्र स्व. हृदय नारायण सिंह निवासी सी-60 कल्याणपुर लखनऊ, विभाग के डीसी तनुज ठाकुर पुत्र नछतपाल तोमर निवासी भगवानपुर चट्टावन एवं असलम पुत्र सलीम निवासी मवाना खुर्द विभागीय कार्य से लखनऊ गए थे। वहां से तीनों गाड़ी संख्या यूपी-15सीयू 8385 से वापस मेरठ आ रहे थे। देर रात उन्नाव के पास निकवा टोल प्लाजा-172 पर अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी गाड़ी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

तभी पीछे से आ रही टोयोटा इटिओस कार संख्या डीएल 10सीई 5914 ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे ईओ सुधीर सिंह व तनुज तोमर की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी एवं घायल असलम को निर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img