- मेडिकल से भागा था अमरोहा का शातिर चोर
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मेडिकल अस्पताल में पथरी के आॅपरेशन के लिये लाया गया अमरोहा का शातिर चोर फरार हो गया था। एसएसपी ने फरार बंदी को पकड़ने के लिये पुलिस की तीन टीमें लगा दी है। इनके साथ मुरादाबाद के चार पुलिसकर्मी भी लगाए गए हैं। वहीं, इस मामले में सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अमरोहा निवासी अरशद पुत्र छोटे जिला कारागार मुरादबाद में बंद था। चोरी के मामले में आरोपी का था। बीते 12 जनवरी को अरशद की तबियत खराब होने के चलते अमरोहा लाइन से हेड कांस्टेबल बाबू खान, कांस्टेबल आशू कुमार, राहुल कुमार, गाड़ी चालक संजीव राठी उसे मेरठ मेडिकल लेकर गए थे। जहां बीते बुधवार को उसका पथरी का आॅपरेशन हुआ था।
गुरुवार को दोपहर को डाक्टर ने उसे डिस्चार्ज करने कहा। इस दौरान बंदी अरशद ने लघुशंका के बहाने टॉयलेट चला गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को चकमा देकर मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया। करीब एक घंटे तक चारों पुलिसकर्मी खुद ही गुपचुप तरीके से बंदी को ढूंढ़ते रहे। बाद में इसकी सूचना मेडिकल पुलिस को दी। तब जाकर बंदी के भागने की जानकारी मेरठ पुलिस को लगी।
लापरवाही बरतने पर एसएसपी अमरोहा ने चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। वहीं, बंदी की तलाश में मेडिकल और अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस को तलाश में लगाया गया है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि फरार बदमाश को पकड़ने के लिये पुलिस टीमें लगा दी गई है। वहीं, पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है। वहीं, पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें दी, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आया।

