Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण की तस्वीर साफ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है। पंचायती विभाग ने जिलेवार आरक्षण की सूची घोषित कर दी है। इस बीच यहां गांव की राजनीति को लेकर लगाये जा रहे कयास भी थम गये हैं। आरक्षण सूची जारी होने के बाद जिला पंचायती राज कार्यालय और सभी ब्लॉकों में चस्पा कर दी गई है। इसके साथ ही आपत्ती लेने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला पंचायत के वार्डों के लिये आरक्षण सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। मेरठ के 33 वार्डों की आरक्षण की सूची जारी होने के बाद अब राजनीतिक समीकरण भी बदलने लगेंगे। नई आरक्षण सूची में अनुसूचित जाति की महिलाओं को तीन वार्ड, अनुसूचित जातियों को चार वार्ड, पिछड़ा वर्ग महिलाओं को तीन वार्ड, पिछड़ा वर्ग को पांच वार्ड, महिलाओं के लिये पांच वार्ड और तेरह वार्डों को अनारक्षित रखा गया है।

बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये शासन से आरक्षण की सूची पहले ही जारी हो चुकी है। अब जारी की गई सूची में जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के पद शामिल हैं। सूची जारी होने के बाद से आपत्तियां आनी भी शुरू हो गई हैं।

आपत्तियों को 8 मार्च तक लिया जाएगा इसके बाद 10 मार्च को संशोधित सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि जिला पंचायत वार्ड-1 हस्तिनापुर प्रथम अनारक्षित, वार्ड-2 हस्तिनापुर पिछड़ा वर्ग, वार्ड-3 हस्तिनापुर तीन और मवाना एक, वार्ड-4 मवाना दो अनारक्षित, वार्ड-5 मवाना तीन अनारक्षित, वार्ड-6 दौराला प्रथम पिछड़ा वर्ग, वार्ड-7 दौराला द्वितीय अनारक्षित, वार्ड-8 दौराला तृतीय और सरधना प्रथम अनारक्षित, वार्ड-9 सरधना द्वितीय अनुसूचित जातियां, वार्ड-10 सरधना तृतीय पिछड़ा वर्ग महिलाएं, वार्ड-11 सरधना तृतीय और सरूरपुरखुर्द प्रथम, वार्ड-12 सरूरपुर खुर्द द्वितीय पिछड़ा वर्ग, वार्ड-13 सरूरपुरखुर्द तृतीय अनुसूचित जातियां, वार्ड-14 रोहटा प्रथम महिलाएं, वार्ड-15 रोहटा द्वितीय अनारक्षित, वार्ड-16 रोहटा तृतीय और जानी खुर्द प्रथम अनुसूचित जाति महिलाएं, वार्ड-17 जानी खुर्द अनारक्षित, वार्ड-18 जानी खुर्द तृतीय अनारिक्षत, वार्ड-19 जानीखुर्द चतुर्थ और मेरठ प्रथम अनारक्षित, वार्ड-20 मेरठ द्वितीय अनारक्षित, वार्ड-21 खरखौदा प्रथम अनारक्षित, वार्ड-22 खरखौदा द्वितीय अनुसूचित जाति महिलाएं, वार्ड-23 खरखौदा तृतीय और रजपुरा प्रथम अनारिक्षत, वार्ड-24 रजपुरा द्वितीय पिछड़ा वर्ग महिलाएं, वार्ड-25 रजपुरा तृतीय अनुसूचित जाति महिलाएं, वार्ड-26 रजपुरा चतुर्थ महिलाएं, वार्ड-27 रजपुरा पंचम और माछरा प्रथम महिलाएं, वार्ड-28 माछरा द्वितीय अनारक्षित, वार्ड-29 माछरा तृतीय महिलाएं, वार्ड-30 माछरा चतुर्थ और परीक्षितगढ़ प्रथम, वार्ड-31 परीक्षितगढ़ द्वितीय पिछड़ा वर्ग महिलाएं, वार्ड-32 परीक्षितगढ़ तृतीय अनुसूचित जातियां, वार्ड-33 परीक्षितगढ़ चतुर्थ अनुसूचित जातियां के लिये रिजर्व किया गया है।

वार्ड 2015 का आरक्षण 2021 का आरक्षण

  • 01 ओबीसी अनारक्षित
  • 02 महिला ओबीसी
  • 03 एससी ओबीसी
  • 04 अनारक्षित अनारक्षित
  • 05 एससी महिला अनारक्षित
  • 06 अनारक्षित ओबीसी
  • 07 अनारक्षित अनारक्षित
  • 08 ओबीसी महिला अनारक्षित
  • 09 अनारक्षित एससी
  • 10 एससी महिला ओबीसी महिला
  • 11 महिला ओबीसी
  • 12 महिला ओबीसी
  • 13 महिला एससी
  • 14 ओबीसी महिला महिला
  • 15 महिला अनारक्षित
  • 16 ओबीसी एससी महिला
  • 17 एससी महिला अनारक्षित
  • 18 ओबीसी अनारक्षित
  • 19 अनारक्षित अनारक्षित
  • 20 ओबीसी महिला अनारक्षित
  • 21 एससी अनारक्षित
  • 22 अनारक्षित एससी महिला
  • 23 एससी अनारक्षित
  • 24 अनारक्षित ओबीसी महिला
  • 25 महिला एससी महिला
  • 26 अनारक्षित महिला
  • 27 ओबीसी महिला
  • 28 ओबीसी अनारक्षित
  • 29 एससी महिला
  • 30 ओबीसी महिला
  • 31 अनारक्षित ओबीसी महिला
  • 32 अनारक्षित एससी
  • 33 अनारक्षित एससी

मवाना ब्लॉक के 16 गांवों में बनेंगी महिला प्रधान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची मंगलवार को जारी हो गई। मवाना ब्लॉक के कुल 47 गांवों में प्रधानी पद के लिए 16 गांवों को महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि 15 गांवों को अनारक्षित रखा गया है। मवाना ब्लॉक के कुल 47 गांवों में लगभग पौने दो लाख से अधिक मतदाता हैं।

मंगलवार को आरक्षण सूची का प्रकाशन हो गया। जिसमें चक्रानुक्रम सीटों का बंटवारा किया गया। इस बार चुनावी समीकरण बदला-बदला नजर आ रहा है। प्रधानपद के लिए सबसे अधिक महिलाओं के लिए 16 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं, अनारक्षित में सात महिलाएं होंगी, पिछड़ा वर्ग में पांच, अनुसूचित में चार महिलाएं प्रत्याशी होंगी। जबकि दूसरे क्रम में 15 गांवों को अनारक्षित रखा गया है।

इसमें प्रधानपद के लिए कोई भी अपना भाग्य आजमा सकता है। जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए आठ गांवों को आरक्षित किया गया। उधर, आठ गांवों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। भैंसा समेत चार गांव अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित भैंसा गांव में पिछली बार प्रधानपद के लिए यह अनारक्षित थी। जिसमें विलियम चौधरी की पत्नी उमेश प्रधान रही।

जबकि इस बार अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। जबकि मुबारिकपुर, अटौरा व नैडू गांव को भी अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया। अहमदपुर उर्फ दांदूपुर, कुंडा, झुनझ़ुनी, रामपुर घोरिया, खालिदपुर, जंधेड़ी, मंदवाड़ी और बातनौर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए हैं। जबकि खेड़ी मनिहार, तिगरी, नांगौरी, निलोहा और पहाड़पु़र पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हुई है।

जबकि बहजादका, नंगला एजदी, ततीना, मवाना खुर्द, अस्सा, गगसौना, नंगला हरेरू व सांधन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया है। जबकि गड़ीना, पिलौना, फिटकरी, नंगला उर्फ नंगला काटर, कौल, तखावली और देंदूपुर स्त्रियों के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि नंगली ईशा, किशनपुर बिराना, झिझाडपु़र, बिसौला, भगवानपुर, रहावती, राफन, सकौती, अकबरपुर सादात, अमरौली उर्फ बड़ागांव, सनौता, कोहला, खाता, खेड़की जदीद और बना अनारक्षित के लिए रखा गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img