Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

15 मई तक बैंकों में होगा सिर्फ दो बजे तक होगा काम

  • बैंकों की संस्था SLBS(UP) ने बैंकों में कामकाज के घंटे और स्टाफ कम करने का दिया निर्देश 

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोविड-19 का संक्रमण जिस तीव्र गति से पैर पसार रहा है, उसको रोकने के लिए शासन द्वारा विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण को जल्द से जल्द रोका जा सके। इसी क्रम में अब बैंकों की संस्था एसएलबीएस यूपी SLBS(UP) ने बैंकों में कामकाज के घंटे और स्टाफ कम करने का निर्देश दिया है।

संस्था ने सर्कुलर जारी कर कहा कि ये निर्देश 22 अप्रैल, गुरुवार के दिन से लागू होंगे। SLBS के सर्कुलर के बाद यूपी में सभी बैंक केवल सुबह 10 से दोपहर 2 बजे से तक आम लोगों के लिए खुलेंगे। शाम के समय बैंक बंद रहेंगे।

2 बजे से पहले मिलेगी केवल न्यूनतम सेवा

बैंकों की संस्था एसएलबीएस यूपी द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार ग्राहकों को दो बजे तक न्यूनतम सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिसमें कैश जमा करना और निकासी, चेक क्लियरिंग, गवर्नमेंट ट्रांजेक्शन और लेन-देन के काम शामिल हैं। इसके साथ ही बैंक में केवल 50 फीसदी स्टाफ ही काम करेगा, बाकी लोग घर से काम करेंगे।

अगली गाइडलाइन आने तक इसी रोटेशन के आधार पर बैंकों में काम होगा। हालांकि इस दौरान सभी ऑल्टरनेटिव डिलीवरी चैनल लगातार काम करते रहेंगे। यह व्यवस्था 15 मई तक के लिए है। सरकार के निर्देश पर इसको आगे भी जारी रखा जा सकता है।

इनका क्या कहना है

जिला अग्रणी बैंक अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अब बैंक में सिर्फ दो बजे तक ही कार्य होगा। यह नियम 15 मई तक लागू है बीच में शासन स्तर से कोई बदलाव भी किया जा सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img