Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 26 सितम्बर 2022, देखें वीडियो न्यूज़


01– रूस के स्कूल में गोलीबारी से मचा हड़कंप। छह की हुई मौत, 20 लोग हुए घायल।

मध्य रूस के एक स्कूल में गोलीबारी की खबर से सनसनी फैल गई। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी टास के अनुसार एक बंदूकधारी ने सोमवार को रूसी शहर इजेव्स्क के एक स्कूल में गोलियां चला दीं। मृतकों में बच्चे शामिल हैं। हमलावर ने खुद को गोली से उड़ा लिया है। रूस के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि कम से कम छह लोग मारे गए हैं और 20 घायल हुए हैं।

01 RUSSIA


02– पूर्व कर्मचारी ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे। ऋषिकेश के रिजॉर्ट में होता था जिस्मफरोशी व नशे का धंधा।

ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का कारोबार भी चलता था। रिजॉर्ट का संचालक पुलकित आर्य महिला कर्मचारियों पर बुरी नियत रखता था। वह कर्मचारियों के साथ मारपीट भी करता था। वहीं वेतन मांगने पर कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाकर काम से निकाल देता था। रिजॉर्ट में पूर्व में काम करने वाली मेरठ की दंपती ने यह खुलासा किया है।

02 RISHIKESH


03– राजस्थान कांग्रेस में मचा घमासान, गहलोत को पायलट मंजूर नहीं। 92 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा।

राजस्थान कांग्रेस में कुर्सी को लेकर ड्रामेबाज़ी अब थमने का नाम नहीं ले रही है। अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद की दावेदारी सौंपने के बाद सीएम की कुर्सी पर सचिन पायलट को मिलनी चाहिए लेकिन यह अशोक गहलोत को मंजूर नहीं है। इसका विरोध जताते हुए गहलोत समर्थक 92 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है।

03 SACHIN GAHLOT


04– कमलनाथ को कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली बुलाया। गहलोत-पायलट के बीच करेंगे मध्यस्थता।

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है। कमलनाथ गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच सुलह कराने की कोशिश करेंगे। जयपुर के मैरियट होटल में अशोक गहलोत खड़गे और माकन की मुलाकात ख़त्म हो गई है।

04 KAMALNATH


05– लखनऊ के इटौंजा में हुआ बड़ा हादसा, ट्राली सहित तालाब में कई डूबे। 10 लोगों की हुई मौत, 35 की बचाई जान।

लखनऊ जिले के इटौंजा के असनहा गद्दीपुरवा में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इस हादसे में मुंडन कराने जा रहे लोगों सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई और सभी डूब गये। जिलाधिकारी लखनऊ ने अब तक 10 मौतों की पुष्टि की है। पुलिस ने गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। कई शव बाहर निकाले गए हैं।

05 LUCKNOW


06– ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारत की बादशाहत बरकरार। दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड से सात अंक आगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत को जीत का फायदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी मिला है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया पहले से ही टॉप पर बरकरार है, लेकिन यह सीरीज जीतने के बाद भारत ने दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से अपना फासला बढ़ा लिया है।

06 CRICKET


07– हिंदुस्तान की ताकत दिखाने सेशेल्स पहुंची आईएनएस सुनयना। ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस’ में लेगी भाग।

आईएनएस सुनयना वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस ऑफ कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज’ में भाग लेने के लिए पोर्ट विक्टोरिया सेशेल्स पहुंच चुकी है। यह न केवल हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

07 INS SUNAYANANA


08– गुलाम नबी आजाद ने नई पार्टी का किया एलान। ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ रखा नाम।

गुलाम नबी आजाद ने आज नई पार्टी का एलान कर दिया है। उनकी पार्टी का नाम ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ है। आजाद ने पिछले महीने कांग्रेस से अपना पांच दशक से अधिक पुराना नाता तोड़ दिया था। गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ के झंडे का भी अनावरण किया।

08 GULAMNABI AZAD


09– एलियन की दुनिया से हो गया संपर्क!। अंतरिक्ष से आ रहे रहस्मयी सिग्नल ने वैज्ञानिकों के उड़ाए होश।

अमेरिका और चीन के वैज्ञानिकों ने इस तरह के कई सिग्नल को खोजा है। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने भी पुष्टि की है। लास वेगास स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा की एस्ट्रोफिजिसिस्ट बिंग झांग का कहना है इन रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए हैं।

09 SPACE ALIEN


10– सपा नेता आज़म खान ने वापस की वाई श्रेणी की सुरक्षा। अब्दुल्ला आज़म विधायक का गनर भी लौटा वापस।

सपा नेता आजम खां ने अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को दिल्ली से वापस भेज दिया है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। वहीं दूसरी तरफ उनके पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम ने भी अपना गनर छोड़ दिया है। एएसपी डॉ. संसार सिंह के मुताबिक पुलिस को पता नहीं है कि वो कहां हैं।

10 AZAM KHAN


11– दीपावली के पहले ही दिल्ली एनसीआर की हवा हुई ख़राब। चारो तरफ छाया धुंध, सेहत पर पड़ेगा विपरीत असर।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने दस्तक दे दी है। लगातार हुई बारिश के बाद हवा साफ होने की बजाय सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आसमान में धुंध दिखाई दी। बताया जा रहा है बारिश का दौर थमते ही हवा की सेहत पर विपरित प्रभाव दर्ज किया गया।

11 DELHI


12– अंकिता भंडारी की मां की तबीयत फिर बिगड़ी। परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत आज अंकिता भंडारी के परिजनों से मिलने गांव पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। हरीश रावत ने कहा कि अंकिता पूरे प्रदेश की बेटी है उसे न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ सत्ताधारी नेताओं की शह पर पहाड़ की भोली भाली बच्चियों को देह व्यापार में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक है।

12 UTTARAKHAND


13– पटियाला जेल में हैं बंद गुरु की मौन साधना शुरू। नवरात्रि में नहीं बोलेंगे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू।

जेल में बंद आज से पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मौन साधना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने शारदीय नवरात्र प्रारम्भ होते ही मौन धारण कर लिया है। अब वे पांच अक्तूबर को दशहरे पर बोलेंगे। यह जानकारी उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट कर दी। बता दें नवजोत सिद्धू रोडरेज मामले में पटियाला जेल में बंद हैं।

13 NAVJOT SINGH SIDHU


14– दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पर किया आत्मदाह का प्रयास। पीड़ित महिलाओं की सुनवाई नहीं कर रही मेरठ पुलिस।

मेरठ पुलिस अब पीड़ित महिलाओं की सुनवाई नहीं कर रही है जिससे महिलाओं में गहरा आक्रोश है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को देखने में आया सुनवाई नहीं होने से दुखी दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह का प्रयास किया। युवती के हाथ में पेट्रोल की बोतल देख हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बोतल छीनी और एसएसपी के सामने उसे पेश कराया। युवती ने रोते हुए अपनी आपबीती अधिकारियों को सुनाई। एक बार फिर पुलिस ने फौरी राहत देने की बजाय जांच की घुट्टी पिलाकर भेज दिया।

14 MEERUT


15– राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा की ट्रेन से गिरकर मौत। सकते में आया परिवार, टूटा गम का पहाड़।

राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी 24 वर्षीया यशवर्धन राणा की इटावा में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यशवर्धन राणा मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र के सुभाष नगर के निवासी थे। वह कानपुर में चल रही सीनियर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए संगम एक्सप्रेस से जा रहे थे। हालांकि यशवर्धन की मौत पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर देर रात ढाई बजे वह कोच से क्यों निकले?

15 YASHVARDHAN RANA


16– मुज़फ्फरनगर में हादसे में रोडवेज से टकराई वैगनआर कार। यूपी पुलिस के सिपाही समेत चार लोगों की मौत।

मुजफ्फरनगर में सोमवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही सोहराब गेट डिपो की बस से मंसूरपुर के निकट विपरीत दिशा से आ रही वैगरआर कार की टक्कर हो गई। हादसे में यूपी पुलिस के सिपाही समेत चार लोगों की मौत हो गई है। बताया गया कि रोडवेज बस में सवार कई यात्री भी घायल हुए हैं।

16 MUZAFFARNAGAR


17– बिकवाली के चलते औंधे मुंह गिरा बाजार। सेंसेक्स 950 और निफ्टी 311 अंक गिरकर हुआ बंद।

हफ्ते का पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए मायूसी भरा साबित हुआ है। देसी विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते बाजार औंधे मुंह जा गिरा। आज का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 953 अंकों की गिरावट के साथ 57,145 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 311 अंक गिरकर 17,016 अंकों पर क्लोज हुआ है।

17 SHARE BAZAR


18– गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अक्टूबर में हो सकता है तारीखों का एलान। नवंबर महीने में वोटिंग के आसार प्रबल।

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए अक्टूबर महीने में तारीखों का एलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक नवंबर के आखिरी हफ्ते तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में मतदान हो सकता है। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होने की संभावना है। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार 27 तारीख को केंद्रीय चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

18 GUJRAT


19– पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त। 2 पायलट समेत सेना के 6 अधिकारियों की मौत।

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो पायलट समेत सेना के 6 अधिकारियों की मौत हो गई है। यह पाकिस्तानी सेना ने दी है। उन्होंने ये भी कहा कि हादसा किस कारण हुआ इस पर जांच हो रही है।

19 PAKISTAN


20– 55 सिख अफगानिस्तान से दिल्ली लाए गए वापस। बोले- काबुल में हालात ठीक नहीं, जेल में काटे गए बाल।

अफगानिस्तान में तालिबान के फिर सत्तारूढ़ होने के बाद बचे भारतवंशियों को भी स्वदेश लाने का काम जारी है। रविवार को 55 अफगानी सिखों को विशेष विमान से भारत लाया गया। उन्होंने बताया कि वहां हालात ठीक नहीं हैं। एक अफगान सिख- बलजीत ने कहा कि अफगानिस्तान में स्थिति अच्छी नहीं है। मुझे चार महीने कैद रखा गया, हमारे बालों को जेल में काट दिया है। अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ बहुत गलत किया जा रहा है।

20 AFAGN SIKH

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img