Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

आज सीएम योगी और चाै. जयंत करेंगे चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण

जनवाणी ब्यूरो |

बागपत: आज छपरौली में लगी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनकी जयंती पर 12 फरवरी को सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह करेंगे। दोपहर एक बजे कार्यक्रम रखा गया है।

छपरौली को चौधरी परिवार का गढ़ कहा जाता है और यहां के लोग इस परिवार से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की छपरौली कर्मभूमि रही है। वहां से आजतक चौधरी परिवार व उनकी पार्टी के ही विधायक बने हैं।

गत वर्ष लोकसभा चुनाव की रैलियों की शुरूआत 12 फरवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पर छपरौली से करने की रालोद ने तैयारी की थी। जहां रैली के दिन ही चौधरी अजित सिंह की अष्टधातु की 1200 किलो की नौ फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होना था।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं को आने के लिए बुलावा दिया गया था। मगर, इस बीच ही रालोद का भाजपा से गठबंधन हो गया और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को टाल दिया गया। दस दिन पहले अजित सिंह की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम तय किया गया और 12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की जयंती पर प्रतिमा अनावरण सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा होने की बात कही गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img