Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

आज आफरलेटर जमा करने की अंतिम तिथि, स्पोर्ट्स में लें प्रवेश

  • शनिवार से 27 सितंबर तक होंगे बीपीईएस-बीएससी फिजिकल एजुकेशन के प्रवेश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अंतिम ओपन मेरिट को आॅफरलेटर कॉलेजों में जमा करने की आज अंतिम तिथि है। 26 सितंबर से 28 सितंबर तक इनके प्रवेश किए जाएंगे। वहीं, बीपीईएस-बीएससी फिजिकल एजुकेशन के प्रवेश शनिवार से होंगे।

प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेजों में बीपीईएस-बीएससी फिजिकल एजुकेशन हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकृत एवं फिजिक्ल टेस्ट में सफल समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त पाठ्यक्रमों की द्वितीय वरीयता सूची शनिवार को प्रकाशित की जाएगी।

द्वितीय वरीयता सूची के आधार पर विश्वविद्यालय परिसर एवं कॉलेजों में 24 सितंबर से 27 सितंबर तक (तीन कार्य दिवस) में प्रवेश किए जाएंगे। विश्वविद्यालय पोर्टल पर 27 सितंबर तक समस्त प्रवेशित अभ्यर्थियों के संस्थान द्वारा प्रवेश कन्फर्म किए जाएंगे। कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए समस्त अभ्यर्थी अपनी लॉगइन आईडी से अपना पंजीकरण फॉर्म एवं आॅफर लेटर डाउनलोड करेंगे।

पंजीकरण फॉर्म एवं आॅफर लेटर के साथ अपने शैक्षिक प्रमाण, आरक्षण संबंधी प्रमाण, मूल निवास, आधार आदि समस्त प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छाया प्रति संलग्न करते हुए मूल प्रमाण पत्र साथ रखें। वहीं, यूजी में बीए-बीएससी-बीकॉम आदि कोर्सों के आॅफरलेटर छात्र-छात्राएं शनिवार को कॉलेजों में जमा कर दें। आॅफरलेटर एक से अधिक कॉलेजों में जमा किए जा सकते हैं। खाली आॅफरलेटर डाउनलोड कर पैंसिल से नाम लिखकर कॉलेजों में जमा कर दें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img