Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

आज सावन माह का सातवां सोमवार, ऐसे करें शिवजी को प्रसन्न

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अ​भिनंदन है। आज सावन माह का सातवां सोमवार है। सावन माह में पड़ने वाले सभी सोमवार का सनातन धर्म में अत्यधिक महत्व होता है। बताया जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस महीने में श्रद्धालु देवों के देव महादेव को खुश करने के लिए विशेष पूजा और जल अभिषेक करते हैं।

31 12

आज सातवां सावन सोमवार व्रत और अधिक मास की शिवरात्रि है। आज सर्वार्थ सिद्धि और सिद्धि योग दोनों ही बन रहा है। मान्यता है कि अधिक मास शिवरात्रि पर श्रद्धा भाव से शिव जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। तो आइये जानते हैं पूजा विधि और रुद्राभिषेक मुहूर्त…

ऐसे करें पूजा-अर्चना

32 10

सोमवार के दिन सुबह उठकर स्नान के बाद व्रत और शिवजी की पूजा का संकल्प लें। सुबह शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर में जाकर या घर ही शिवलिंग की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करें। इसके बाद भगवान शिव शम्भू को को चंदन, अक्षत, सफेद फूल, बेलपत्र, भांग की पत्तियां, शमी के पत्ते, धतूरा, भस्म और फूलों की माला अर्पित करें।

33 14

इसके बाद शिव जी को शहद, फल, मिठाई, शक्कर, धूप-दीप अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ और सोमवार व्रत कथा का पाठ करें। आखिर में शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं और भगवान शिव की आरती करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img