जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह आज यानि 14 नवंबर को सुबह 10 बजे माता शाकम्भरी देवी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करेगें। तत्पश्चात् संगठनात्मक व जनप्रतिनिधि बैठक में सम्मिलित होगें।

