Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

आज दिल्ली में विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च करेंगे राहुल गांधी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। इस दौरान राहुल के नेतृत्व में अन्य कांग्रेसी सांसद भी इसमें भाग लेंगे। इसके बाद राहुल और अन्य वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और उनके हस्तक्षेप के लिए दो करोड़ हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। कांग्रेस सांसद के सुरेश ने इसकी जानकारी दी है।

भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना

वहीं, कांग्रेसी नेताओं के प्रदर्शन को लेकर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस नेता कमलनाथ जी, जो 15 महीनों में कभी किसान के खेतों में नहीं गए। वे ट्रैक्टर की सवारी करेंगे। राहुल गांधी, जिन्होंने ‘सोफा-कम-ट्रैक्टर’ चलाया था, उन्हें यह भी नहीं पता कि आलू जमीन के ऊपर उगता है या नीचे।

मिश्रा ने कहा, मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि इन कृषि कानूनों में ‘काला’ क्या है। यह ‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह’ किसानों को भड़काने और गुमराह करने वाला है। अब तक, कोई भी ‘काले कानूनों’ की व्याख्या नहीं कर सका।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...
spot_imgspot_img