जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 64.84 अंक यानी 0.12 फीसदी ऊपर 52,968.89 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.20 अंकों (0.11 फीसदी) की तेजी के साथ 15,872.15 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 फीसदी के नुकसान में रहा।
बढ़त पर कारोबार कर रहा इंफोसिस का शेयर
बुधवार को इंफोसिस ने तिमाही नतीजों की घोषणा की। इसके बाद आज इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। यह 1554.00 के स्तर पर खुला। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 6,73,877.52 करोड़ रुपये है। 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 17.8 फीसदी बढ़कर 27,896 करोड़ रुपये रही।
एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में यह 23,665 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने 2021-22 के लिए आय अनुमान को बढ़ाकर 14 से 16 फीसदी कर दिया है, जो पहले 12 से 14 फीसदी था। इंफोसिस के लिए बड़े सौदों का प्रवाह मजबूत बना हुआ है। पहली तिमाही में कुल अनुबंध मूल्य 2.6 अरब डॉलर का था।

