Wednesday, March 11, 2026
- Advertisement -

आज की 20 बड़ी खबरें 24 जून 2022


01.. द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी रहे मौजूद।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

01 DROPADI MURMU


02.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्लीन चिट पर सुप्रीम कोर्ट की लगी मुहर। जकिया जाफरी की याचिका हुई ख़ारिज।

2002 गुजरात दंगा केस में ज़किया जाफरी की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। ज़किया ने दंगे की साज़िश के आरोप से तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी को मुक्त करने वाली एसआईटी की क्लोज़र रिपोर्ट को चुनौती दी थी। इससे पहले 2012 में मजिस्ट्रेट और 2017 में हाईकोर्ट इस रिपोर्ट को मंजूरी दे चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा है कि याचिका में तथ्य नहीं हैं।

02 ZAKIYA ZAFARI


03.. द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी-शरद पवार और ममता बनर्जी से की बात। मांगा राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन।

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से फोन पर बात की और राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने की अपील की।

03 DROPADI MURMU


04.. असम में बाढ़ से मचा हाहाकार, अब तक 108 लोगों की हुई मौत। 30 जिलों के 35 लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित।

असम के कई जिलों में बाढ़ की वजह से भीषण तबाही मची हुई है। राज्य में अब तक 108 लोगों की जान जा चुकी है। 30 जिलों के 35 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं।

04 ASAM 1


05.. मारुति-टोयोटा साथ मिलकर ला रही है नई एसयूवी। अगस्त से शुरू होगा उत्पादन, क्रेटा को देगी टक्कर।

मारुति सुजुकी और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर एक एसयूवी मॉडल पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यह गाड़ी अगस्त से बनना शुरू हो जाएगा। जबकि दोनों ब्रांडों से एक मिड-साइज एसयूवी लॉन्च किए जाने की अटकलें लगाई गई हैं।


06.. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया बागी विधायकों को 24 घंटे का अल्टीमेटम। बोले, वापस आते हैं तो ठीक है वरना होगी आर पार की लड़ाई।

महाराष्ट्र में मचे सियासी बवाल के बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उद्धव ठाकरे ने अपने करीबी वरिष्ठ नेताओं से कह दिया है कि 24 घंटे का वक्त है अगर बागी विधायक वापस आते हैं तो ठीक वरना आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।

06 CM UDHAV THAKRE


07.. देशभर में मचा कोरोना का कोहराम, एक दिन में मिले 17 हजार से ज्यादा नए केस। दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बढ़ रहा है संक्रमण।

देश में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर 17,336 नए मामले मिले हैं। कोरोना का संक्रमण दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बढ़ रहा है।

07 CORONA CASE


08.. भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी करेंगे 60 हजार करोड़ रुपये दान। एशिया के सबसे अमीर अडानी समूह के चेयरमैन हैं गौतम अडानी।

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने ऐलान किया है कि वह अपनी संपत्ति में से 7.7 अरब डॉलर यानि करीब 60 हजार करोड़ रुपये सामाजिक कार्यों के लिए दान करेंगे। अडानी ने इतनी बड़ी रकम को दान करने का फैसला अपने जन्मदिन और पिता की 100वीं पुण्यतिथि पर लिया है।

08 GAUTTAM ADANI


09.. 18 साल बाद अंतरिक्ष में नजर आएगा अद्भुत संयोग। परेड निकालते दिखेंगे पांच ग्रह।

24 जून को अंतरिक्ष में एक अद्भुत नजारा देख सकते हैं। जिसमें पांच ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आएंगे। बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को हम दूरबीन की मदद से आज एक लाइन में देख सकते हैं। खगोलविद इस घटना को ग्रहों का संगम कहते हैं।

09 FIVE PLANETS


10.. डीआरडीओ ने जैसे ही दागा एक ‘सीक्रेट हथियार’। दुश्मन की राडार प्रणाली चकमा देने में माहिर, चीन और पाकिस्तान के उड़े होश।

आज भारतीय नौसेना ने कम ऊंचाई पर उड़ रहे एक टारगेट को अपनी सतह से हवा में मिसाइल से मार गिराया। भारत ने ताकतवर गाइडेड मिसाइल का एक और सफल परीक्षण किया। बताया गया है कि यह मिसाइल दुश्मन की राडार प्रणाली चकमा देने में माहिर है। इस परीक्षण से चीन और पाकिस्तान में हलचल मच गई है।

10 DRDO INDIA


11.. कानपुर हिंसा में पाकिस्तान-ईरान और ओमान से जुड़े तार। हिस्ट्रीशीटर अकील खिचड़ी की चैट से हुआ बड़ा खुलासा।

कानपुर में बीते 3 जून को हुई हिंसा में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। इस हिंसा में अब पाकिस्तान, ईरान और ओमान का कनेक्शन सामने आया है। एक व्हाट्सएप ग्रुप संदेह की जद में आ गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो इसमें नई सड़क के कुछ अपराधियों के अलावा पाकिस्तान, ईरान और ओमान के भी कुछ लोग जुड़े हुए थे। पुलिस को पुख्ता सुबूत हाथ लगे हैं।

11 KANPUR


12.. बाहुबली नेता अतीक अहमद के बेटे को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका। रंगदारी केस में अग्रिम ज़मानत देने से कोर्ट ने किया इनकार।

यूपी के बाहुबली नेता अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने अली अहमद को रंगदारी केस में अग्रिम ज़मानत देने से फिलहाल इनकार कर दिया है। मामले की सुनवाई जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगी।

12 ATEEQ AHMAD

 


13.. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विधायकों संग अखिलेश यादव की बैठक। नहीं पहुंचे आजम खां और शिवपाल सिंह यादव।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मंथन किया गया। इस बैठक में वरिष्ठ नेता आजम खां और शिवपाल यादव नहीं पहुंचे।

13 AKHILESH YADAV


14.. यूपी में दो दर्जन से अधिक अफसरों को दी जा सकती है अनिवार्य सेवानिवृत्ति। सूची में डिप्टी कमिश्नर से लेकर उससे ऊपर के अधिकारियों का भी नाम शामिल।

योगी सरकार ने दो दर्जन से अधिक अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। इनमें डिप्टी कमिश्नर से लेकर उससे ऊपर के अधिकारी भी शामिल हैं।

14 CM YOGI 2


15.. एटीएस की पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा। आरएसएस दफ्तरों को उड़ाने की धमकी देने वाला निकला पीएफआई का सक्रिय सदस्य।

लखनऊ और उन्नाव में आरएसएस कार्यालय को उड़ाने की धमकी देने वाले राज मोहम्मद ने खुद को पीएफआई का सक्रिय सदस्य बताया है। एटीएस की पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। राज मोहम्मद ने पूछताछ में बताया है कि 2018 से 2021 तक वह पापुलर फ्रंट आफ इंडिया का सक्रिय सदस्य रहा है। उसके बाद वह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया ज्वाइन कर ली।

15 PFI AGENT


16.. जुमे की नमाज को लेकर प्रदेश भर में हाई अलर्ट। कई जिलों में डीएम-एसपी ने भारी फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च।

आज जुमे की नमाज को लेकर प्रदेशभर में हाई अलर्ट है। बीते दिनों जिन जगहों पर हिंसा और उत्पात हुआ उन इलाकों में पुलिस सतर्क है। पुलिस के आला अधिकारी खुद इलाके में जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं। डीजीपी ने कहा है कि हमने राज्य के कुछ जिलों में तीन और दस जून की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस की तैनाती की है और ड्रोन निगरानी के साथ हाई अलर्ट पर हैं।

16 UP POLICE


17.. महाराष्ट्र में राजनीतिक ड्रामेबाजी के बीच खड़ा हो रहा सुरक्षा का संकट!। अलर्ट मोड पर आईं खुफिया जांच एजेंसियां और महाराष्ट्र पुलिस।

महाराष्ट्र में शिवसेना नेताओं के धमकी वाले बयान के बाद महाराष्ट्र पुलिस सक्रिय हो गई है। साथ ही खुफिया जांच एजेंसियों ने इस पूरे मामले पर नजर गड़ा ली है। दरअसल देख लेने की धमकी वाले बयानों के मद्देनजर तमाम सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।

17 MAHARASHTRA


18.. शामली में भाकियू ने किया अग्निपथ योजना के विरोध में धरना-प्रदर्शन।एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह को नेताओं ने सौंपा ज्ञापन।

शामली जिले में आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने अग्निपथ योजना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटीयान ने अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग उठाई। बाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह को सौंपा।


19.. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जल विद्युत परियोजना की मांगी स्वीकृति। नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से की मुलाकात।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। साथ ही 300 मेगावाट की बावला नन्द प्रयाग जल विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन की शीघ्र स्वीकृति प्रदान किये जाने मांग उठाई।

19 CM UTTARAKHAND


20.. वेस्ट यूपी में अग्निपथ योजना का भाकियू ने किया जोरदार विरोध। मेरठ सहित कई जिलों में भाकियू नेताओं ने किया धरना प्रदर्शन।

वेस्ट यूपी में आज भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की। मेरठ सहित वेस्ट यूपी के कई जिलों में किसान नेताओं ने योजना को वापस लेने तक आंदोलन करने की धमकी भी दी।

20 KISAN UNION


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...
spot_imgspot_img