Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

आज का राशि फल

 

दिनाॅक- 20 -मार्च -2022 ई दिन-रविवार -सूर्यदेव उत्तरायण में,
विक्रमीसंवत-2078 शाके 1943 देशी -महिना-संक्रान्ती से 7 चैत्र,
चैत्र –कृष्ण -पक्ष– 2 द्वितिया तिथि ,प्रातः 10:07 बजे तक,
चित्रा–नक्षत्र ,ध्रुव–योग, भद्रा-रात-9:14 बजे से,सूर्य सायन मेष राशि मेंरात-9-03 बजे उत्तर-गोल-प्रारंम्भ महाॅविपुव दिन,संत तुकाराम जयंती, चंन्द्रमा-प्रातः-11:11 बजे तक कन्या राशि में उसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेगे। राहु—–वृषभ—राशि में,- शनि—शुक्र—मंगल—मकर— राशि ‘—में, , – -केतु—‘-बृश्चिक— राशि में गुरु- –बुध—-कुम्भ राशि –में–सूर्य–मीन राशि में
राहुकाल–सांम–4:30 बजे से सांम– 6:00 बजे तक,

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

रविवार

मेष

Mash 16
अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आपके जीवनसाथी का आन्तरिक सौन्दर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा। इस सप्ताहांत में आप काफ़ी-कुछ करना चाहते हैं।

वृष

Virash 15

जिन्दगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाक़ई सबसे बेहतरीन है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत ख़ुश है। आपको सिर्फ़ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की ज़रूरत है। आज का दिन किसी भी धार्मिक स्थल के लिए समर्पित करना अपनी मानसिक शांति बनाए रखो।

मिथुन

Methun 16

रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। आप अपने जीवन साथी के साथ बहुत बढ़िया समय बिताएंगे। हर एल पल आपको एक दूसरे के और करीब लाएगा। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी हफ़्ते भर की थकान को दूर कर सकता है।

कर्क

Kark 16

सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। आज के दिन औरों की राय सुनना और उनपर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।

सिंह

Sigh 16

प्यार में भी संजीदगी की ज़रूरत होती है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। वैवाहिक जीवन के ख़राब क्षणों का चरम आज आपको देखने को मिल सकता है। छुट्टी ज़ाया हो गयी – इस पर सोचने की बजाय बाक़ी बचे दिन को आप किस प्रकार बेहतर बना सकते हैं,

कन्या

Kanya 15

पिकनिक पर जाने का बेहतरीन दिन है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। चीज़ें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुज़ारेंगे।

तुला

Tula 15

जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। ज़िंदगी का एक बड़ा सबक़ इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीज़ों को बदलना नामुमकिन है। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ हँसते-खिलखिलाते, हर पल के मज़े लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं।

वृश्चिक

Varashik 16

आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या ख़ामियाज़ा उसे भुगतना पड़ रहा है। अपने अच्छे लेखन के साथ आज आप किसी अकल्पनीय उड़ान पर जा सकते हैं।

धनु

Dhanu 15

प्रिय आपके लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। परिवार के साथ मिलकर किसी ज़रूरी फ़ैसले को अन्तिम रूप दिया जा सकता है। ऐसा करने के लिए यही सही वक़्त भी है। आगे चलकर यह निर्णय काफ़ी लाभदायक साबित होगा।

मकर

Makar 15

परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। वैवाहिक जीवन कभी-कभी बहुत अधिक अपेक्षाओं का भार डालता है। अगर आप इन अपेक्षाओं को पूरा न करें, तो आपको परिणामों को झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। अपने प्रिय को याद करना ही बेहतर रहेगा।

कुंभ

Kumbh 15

ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं।इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आज किसी नदी का किनारा या पार्क की सैर बेहतर विकल्प हो सकता है।

मीन

Meen 16

दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। अगर आप सामाजिक जलसों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों की फ़ेहरिस्त में इज़ाफ़ा कर सकते हैं। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।


janwani address 83

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Noida Airport: नोएडा में कल से शुरू होगी नई उड़ान, आज सीएम योगी और कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को...

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img