दिनांक-4 -जुलाई-2022 ई- दिन -सोमवार-सूर्यदेव- दक्षिणायन में विक्रमीसंवत-2079 शाके 1944 देशी -महिना-संक्रान्ती से 20 आषाढ़ आषाढ़ – शुक्ल–पक्ष– 5 पंचमी तिथि-साम-6-33 बजे तक रहेगी। मघा–नक्षत्र, सिद्धि–योग, संन्त टेऊ राम जयंती, गंण्डमूल–सुबह-8-44 बजे तक रहेगा। चंन्द्रमा सिंह –राशि मे रहेगै, राहु—मंगल—(मेष)– राशि में—केतु— (तुला)– राशि में—गुरु—शनि–(कुम्भ) -राशि –में—-बृहस्पति–(मीन) राशि में–शुक्र—(वृष) राशि में बुध–सूर्य—(मिथुन) –राशि में। राहुकाल–प्रातः 7.30 बजे से प्रातः 9.00 बजे तक।

मेष: आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी ज़रूरतों का ख़याल रखेगी। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है।

वृष: बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो।

मिथुन: अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुक़सान पहुँचेगा। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आपके वरिष्ठ और सहकर्मी आपको कितना भी क्यों न उकसाएँ, योगियों की तरह शान्त-चित्त बनाए रखें। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी।

कर्क: नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मिलाक़ात हो सकती है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।

सिंह: बच्चों के साथ ज़्यादा सख़्ती उन्हें नाराज़ कर सकती है। ख़ुद को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की ज़रूरत है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी और कॉकलेट वग़ैरह दें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे।

कन्या: जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली वक़्त में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप ख़ुद को ख़ास महसूस करेंगे। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है।

तुला: वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।

वृश्चिक: उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ़ करें। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को उजाड़ सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। अपने जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक बंधन कुछ कमज़ोर होता हुआ मालूम होगा।

धनु: दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत है। आपकी वजह से जिसे नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। याद रखिए कि हर कोई ग़लती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ़ ही उन्हें दोहराते हैं। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।

मकर: अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। नये रोमांस की संभावना प्रबल है, प्रेम का फूल आपकी ज़िन्दगी में जल्दी ही खिल सकता है। यात्राओं से व्यवसाय के नए मौक़े मिलेंगे। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

कुम्भ: आज रुमानियत का मौसम ज़रा ख़राब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। अगर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रता सए ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपकी उपलब्धियाँ आपकी उम्मीदों से ज़्यादा होंगी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।

मीन: प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है।

