Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

आज से एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली चालू

  • टोल कंपनी ने गत 28 मार्च से भी टोल पर ट्रायल कर दिया था शुरू, फास्टैग से वसूला जाएगा टैक्स

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार आधी रात से टोल फ्री सेवा खत्म हो गई। इस रूट पर मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को आज से टोल चुकाना होगा। आज रात 12 बजे से एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों से फास्टैग से टोल वसूल किया गया।

14

मार्च 2021 में मेरठ से डासना के बीच एक्सप्रेस-वे का चौथा चरण पूरा होने के बाद अप्रैल से दिल्ली से मेरठ के बीच सफर शुरू हो गया था, तब से अब तक टोल फ्री सेवा चल रही थी। बीते दिनों एनएचएआई ने अधिसूचना जारी कर एक अप्रैल से टोल वसूली की घोषणा कर दी थी। इसके लिए टोल कंपनी की ओर से 28 मार्च से भी टोल पर ट्रायल शुरू कर दिया गया था। टोल से गुजरने वाले वाहनों से फास्टैग के माध्यम से टोल टैक्स की वसूली होगी।

इस तरह वसूला जाएगा टोल

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली आॅटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर के माध्यम से होगी। इसके लिए तैयारी पूरी चुकी है। काशीपुर, भोजपुर और रसूलपुर सिकरोड़ के बीच टोल प्लाजा से टोल वसूली की जाएगी, जबकि बाकी जगह पर आॅटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर के माध्यम से होगी।

इतना देना होगा टोल

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मेरठ से दिल्ली तक सफर करने वालों को 155 रुपये का टोल देना होगा, जबकि दिल्ली से हापुड़ जाने वालों को अब 140 रुपये का टोल देना होगा। पहले इस पर 130 रुपये टोल वसूला जाता था। बता दें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को चार चरण में बनाया गया था। इसमें से कुछ सेक्शन पर पहले से ही टोल वसूला जा रहा था, वहां अब महंगा हो गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img