- स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: कलेक्ट्रेट एनआईसी में स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का आयोजन किया गया। चयनित लाभार्थियों को किट व चेक दिया गया।
कलेक्ट्रेट एनआईसी में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वरोजगार संगम योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन मेले का आयोजन किया गया जिसमें स्वरोजगार अभियान, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यरक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद और अन्य जनपद की योजनाओं के ऋण का वितरण किया गया।
जिसमें ओडीओपी टूल किट वितरण में प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षण सुमन, सुमन ,संगीता, रूबी, शशि,ममता ने घरेलू सजावटी सामान का प्रशिक्षण लिया जबकि खादी ग्रामोद्योग विभाग की तरफ से रेनू को दस लाख का ऋण गुड कोलू के लिए अमित तोमर को 22 लाख का ऋण स्वीकृत, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग स्वरोजगार योजना के अंतर्गत नितिन कुमार को चार लाख आटा चक्की के लिए ऋण वितरण किया गया।
चयनित लाभार्थियों से मुख्यमंत्री ने सीधा संवाद किया और महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी, खादी ग्राम उद्योग अधिकारी अजय पाल, अर्चना तिवारी उपायुक्त लघु उद्योग आदि रहे।

