Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

गर्मियों की छुट्टी में बढ़ गई टोल प्लाजा की आमदनी

  • 30 से 40 लाख रुपये के बीच में हो रही वसूली

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: गर्मी की छुट्टियों में एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा की आय में रोजाना इजाफा हो रहा है। टोलवे अधिकारियों की माने तो 30 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच में शनिवार एवं रविवार को शुल्क की वसूली हो रही है। हालांकि गर्मियों की छुट्टी में हाइवे पर प्रतिदिन भयंकर जाम भी लग रहा है। मई और जून के महीने में छुट्टियां पड़ जाती है। ऐसे में पहाड़ों पर घूमने वाले सैलानियों की तादाद में इजाफा हो जाता है। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा समेत विभिन्न शहरों के लोग मसूरी, शिमला घूमने के लिए निकल जाते हैं।

जिससे एनएच-58 पर यात्रियों की तादाद बढ़ जाती है। इससे टोल का मुनाफा भी बढ़ जाता है। इस बार अन्य वर्षों की तुलना में वाहनों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में वसूली भी काफी ज्यादा हो रही है और टोल की आय बढ़ रही है। सिवाया टोल प्लाजा पर सात लाइन आने की और सात लाइन जाने की है। टोल प्लाजा पर वीआईपी लाइन नहीं है। जिसके चलते अमूमन यहां जाम रहता है। हालांकि जाम बढ़ने के कारण अब टोलवे कंपनी के प्रबंधन द्वारा रिवर्स लाइन चालू कर दी गई है।

एक जुलाई से फिर बढ़ेगे टोल के दाम

टोलवे कंपनी हर वर्ष टोल शुल्क वाहनों में वृद्धि करने के लिए एनएचएआई को प्रस्ताव बनाकर भेजती है। इस बार भी जुलाई के महीने में टोल से गुजरने वाले वाहनों पर शुल्क बढ़ेगा। इसलिए कंपनी अभी से तैयारी में जुटी हुई है। कंपनी द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस प्रस्ताव को एनएचएआई की हरी झंडी मिलने के बाद एक जुलाई से बढ़ा हुआ शुल्क लागू कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img