Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

जनपद के टॉप थ्री मेधावियों को 21 हजार, एंड्रायड फोन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में टॉप 06 सूची में अपना नाम दर्ज कराने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी ने 21 हजार रुपये का चेक व एंड्रायड मोबाइल फोन देकर सम्मानित किया।

गुरूवार को कलक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड के मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में जनपद में टॉप 06 की सूची में अपना नाम दर्ज कराने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

उप जिलाधिकारी संदीप कुमार व जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने मेधावियों को 21 हजार रुपये व एंड्रायड मोबाइल फोन देकर सम्मानित किया। उप जिलाधिकारी सन्दीप कुमार ने छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि एंड्राइड मोबाइल से बच्चे आनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। जनपद के 03 हाईस्कूल व 03 इंटरमीडिएट के टॉपर बच्चों को सम्मानित किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली हाईस्कूल में उत्तीर्ण राहुल व एसएन इंटर कॉलेज कैराना हाईस्कूल में उत्तीर्ण मोहम्मद उवेश तथा आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज किवाना हाईस्कूल में उत्तीर्ण दृष्टि कश्यप को 21- 21 हजार रुपये का चेक व एक एक एंड्रायड फोन दिए गए।

इसी प्रकार इंटर के हिंदू इंटर कॉलेज कांधला, इंटर में उत्तीर्ण अभय गिरी व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली, इंटर में उत्तीर्ण राजन तथा देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण अविनाश रमन को 21- 21 हजार रुपये का चेक व एक एक एंड्रायड फोन दिए गए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img