Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

‘ताऊते’ तूफान का कहर: छत गिरने से आधा दर्जन मवेशियों की मौत

  • खेड़ी कलां में मकान का छत गिरने से दो बच्चे जख्मी

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: ‘ताऊते’ चक्रवाती तूफान अब मेरठ में भी कहर बरपा रहा है। पिछले 36 घंटों से रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते कस्बा खिवाई में एक तबेले की छत गिरने से करीब आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई है। जबकि कई मवेशी अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना थाना सरूरपुर क्षेत्र के खिवाई इलाके की है। जहां तूफान से कमजोर छत वाले घरों को नुकसान हो रहा है। खिवाई कस्बे के निवासी मेहरबान पुत्र तौसीफ के पशुओं के लिए बनाए गए तबेले की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। जिससे आधा दर्जन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने मलबे के ढेर से कई मवेशियों को बाहर निकाला, जो अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं। तबेला मालिक की माने तो आधा दर्जन मवेशी मरने से करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले और पशु पालन कर परिवार का पेट पाल रहे पीड़ित को कस्बे के लोगों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।

22 12

दूसरी ओर खेड़ी कला गांव में भी एक मकान की कच्ची छत गिरने से उसके नीचे दबने के कारण दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने भागकर जान बचाई।

23 14

गांव निवासी निवासी वाहिद परिवार सहित मकान के अंदर सोया था। बारिश तूफान के चलते छत गिरने से उसके दो बच्चे समीर व अदीबा से जख्मी हो गए।

24 11

लोगों ने मलबे के नीचे से उन्हें निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि गरीब परिवार छत गिरने से खुले आसमान के नीचे आ गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img