Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: कार की टक्कर से ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन पलटी, मजदूर व महिलाओं सहित 8 घायल

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: तेज़ गति से आ रही कार ने मिक्सर मशीन और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मिक्सर मशीन और ट्रैक्टर पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर सवार मजदूर व कार सवार महिलाओं सहित करीब आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया।

हादसा दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर थाना मिर्जापुर इलाके में स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी के सामने पेश आया। बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर बादशाही बाग में लिंटर डालने के बाद ट्रैक्टर से जोड़कर मिक्सर मशीन लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रेक्टर यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचा तो बेहट की ओर से तेज़ गति से जा रही कार ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन पलट गई और उस पर सवार मजदूर श्याम कुमार पुत्र जनक सिंह, धर्मेंद्र पुत्र धर्मपाल व गोपी पुत्र मीतरु निवासी गांव महमूदपुर जाटोवाला तथा कलसिया से शादी समारोह से वापस लौट रहे कार सवार दिनेश पुत्र अशोक, अंकित पुत्र राकेश, परवीन पुत्र सुभाष, मेमी पत्नी सुभाष तथा नेहा पुत्री सुभाष घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस और महमूदपुर के प्रधान मौहम्मद हारून मौके पर पहुंचे और घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में एक मजदूर की हालत को चिंताजनक मानते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img