Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

बेखौफ बदमाशों को लेकर आक्रोशित व्यापारी

  • बदमाश शातिर, नौ सीसीटीवी कैमरों को किया टारगेट
  • खुलासे को पांच टीमों का गठन, कई संदिग्धों से पूछताछ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में बेखौफ बदमाशों को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। नौचंदी क्षेत्र अम्बिका ज्वेलरी शॉप में सुरंग बनाकर लाखों के जेवरात चोरी करने वाला गैंग कोई मामूली गैंग नहीं बेहद शातिर, चालाक और पुलिस से एक कदम आगे चलने वाला है। बदमाशों ने शॉप में लगे आठ सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क को निकाला और वहीं बगल में एक गेट पर लगे कैमरे के कनेक्टर को भी हटा गए। ज्वेलरी शॉप में चोरी की ये घटनाएं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए पांच टीमे गठित की गई हैं।

नौचंदी थाना क्षेत्र गांधी नगर निवासी व्यापारी पीयूष गर्ग के न्यू अम्बिका ज्वेलर्स में सोमवार की रात को सुरंग बनाकर बदमाशों ने तेरह लाख के जेवरात चोरी कर फरार हो गए थे। बदमाश नाले के सहारे सुरंग बनाकर शॉप के फर्श को तोड़कर अंदर घुसे थे। इससे पहले बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में अंदर ही अंदर सुरंग बनाई और शॉप के नीचे तक पहुंचे। शॉप के नीचे से फर्श की पौने दो फीट मोटी परत को गैस सिलेंडर से काटा और अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने शॉप के अंदर की तरफ लगे छह सीसीटीवी कैमरे और बाहर दो कैमरों को निशाना बनाया।

02 29

उन्होंने हार्डडिस्क ही नहीं बगल में गिरीश त्यागी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के कनेक्टर को भी बेहद शातिराना अंदाज से हटाया और कैमरों को तोड़फोड़ कर डस्टबिन में डाल गए। नौचंदी पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए उनसे पूछताछ की है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्दी ही केस से पर्दा उठा सकती है।

घटना को खोलना पुलिस अफसरों के लिए चुनौती

गांधी नगर में प्रिया ज्वेलर्स के यहां दो बार पूर्व में सुरंग बनाकर वारदात करने के बाद तीसरी बार अम्बिका ज्वेलर्स के यहां सुरंग बनाकर लाखों के जेवरात उड़ाने की घटना से पुलिस अफसरों के होश उड़े हैं। बदमाशों द्वारा लगातार चार बार ज्वेलरी शॉप को टारगेट करने पर तमाम सराफा व्यापारियों व संयुक्त व्यापार संघ ने मंगलवार को पुलिस अफसरों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर उन्हें खरीखोटी सुनाई थी। आठ माह में चार बार सुरंग बनाने और चोरी की वारदात करना और बदमाशों को पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। पुलिस महीनों से इस शातिर गैंग का सुराग नहीं लगा पाई।

एडीजी, एसएसपी अम्बिका ज्वेलरी शॉप पर पहुंचे

बुधवार रात साढ़े नौ बजे के आसपास एडीजी राजीव सब्बरवाल व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण अम्बिका ज्वेलर्स के यहां पहुंचे। उन्होंने व्यापारी पीयूष गर्ग से सीसीटीवी कै मरों के बारे में जानकारी की। दोनों अफसरों ने गहनता से घटनास्थल का निरीक्षण किया। करीब 15 मिनट तक एडीजी और एसएसपी ने बारीकी से हर एंगल पर निरीक्षण किया।

पांच टीमों का गठन

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने ज्वेलरी शॉप में होने वाली चोरी की घटना का पर्दाफाश करने के लिए पांच टीमों का गठन किया है। इसमें क्राइम ब्रांच की टीमों व एसओजी से लेकर सर्विलांस की टीमों को लगाया गया है।

व्यापारियों ने की आईजी, एसएसपी से खुलासे की मांग

जिले में ज्वेलर्स के यहां चोरी की घटनाओं को लेकर बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की एक बैठक सराफा बाजार स्थित मंदिर महादेव में आयोजित हुई। बैठक में पहुंचे एसएसपी रोहित सिंह से व्यापारियों ने शहर में ज्वेलरी शॉप में सुरंग बनाकर चोरी की घटनाओं पर रोष जताया। व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह से चार बार केवल सराफा व्यापारियों को इस गैंग ने टारगेट किया।

04 30

उस दशा में सोने का कारोबार चौपट हो जायेगा। एसएसपी ने व्यापारियों को आश्वास्त किया कि तीन चार दिन इंतजार कीजिए बस। हम घटना का जल्दी खुलासा करने वाले हैं। बैठक में व्यापारियों ने कई अपराधिक घटनाओं पर भी चर्चा की। बैठक में अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, विजय आनन्द, आकाश, नवीन गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

संयुक्त व्यापार संघ अघ्यक्ष अजय गुप्ता गुट ने बुधवार को आईजी नचिकेता झा से मुलाकात कर अपराधिक घटनाओं के खुलासे की मांग की। व्यापारियों ने शहर में गश्त बढ़ाने व खुलासा सही करने व माल बरामदगी होने की मांग आईजी के समक्ष रखी।

उन्होंने कहा कि थानेदारों की मानसिकता सही नहीं है। इसलिए घटनाएं हो रही हैं। आईजी से मिलने वालों में संरक्षक अरुण वशिष्ठ, वरिष्ठ मंत्री ललित गुप्ता अमूल, मीडिया प्रभारी सुधांशु जी महाराज, अनुज वशिष्ठ, दलजीत आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।

…तो कप्तान आॅफिस में जमा करा देंगे दुकानों की चाबियां

पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं. आशु शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिरीक्षक मेरठ रेंज नचिकेता झा से मुलाकात कर पिछले दिनों में जनपद में व्यापारियों के साथ लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं पर रोष प्रकट किया। पं. आशु शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटों में व्यापारियों के साथ हुई इन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ,

तो बड़ी संख्या में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की चाबी कप्तान आॅफिस पर जमा करा दी जाएंगी। पुलिस महानिरीक्षक से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं. आशु शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों से लगातार मेरठ जनपद में व्यापारियों की दुकानों को निशाना बनाकर अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शहर व देहात के बाजारों में पुलिस की गश्त कहीं दिखाई नहीं दे रही है। रातों में व्यापारियों की दुकानें भगवान भरोसे ही हैं।

01 30

पिछले दिनों जेल चुंगी पर काफी संख्या में दुकानों के सीसीटीवी कैमरे ही चोरी कर ले गए। इस दौरान सरदार मंजीत सिंह कोछड़, सुमेर सिंह धार, पीयूष वशिष्ठ, धर्मेंद्र मलिक, सरताज गाजी, सनी गुप्ता, आतिश अग्रवाल, रजनीश भाटी,चंद्र प्रकाश शर्मा, हाजी शारिक, मंसूर अहमद, अशोक शर्मा, श्याम परुथी, विजय ओबरॉय, अभिषेक कौशिक,आरिफ खान, अनुज अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img