जनवाणी संवाददाता |
शामली: कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा 18 और 19 अप्रैल को नई दिल्ली में कैट के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामली से बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचेंगे।
शुक्रवार को शामली में सुभाष चौक स्थित मुख्यालय पर आयोजित बैठक में कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्यामदास गर्ग ने कहा कैट का राष्ट्रीय अधिवेशन 18 व 19 अप्रैल को नई दिल्ली में पूरी धूमधाम के साथ आयोजित होगा। इस अधिवेशन में व्यापारियों के लिए कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। जैसे भविष्य में व्यापार किस प्रकार से होगा, हमारा व्यापार कैसे बढ़ सकेगा, नए व्यापार की कौन-कौन सी समस्याएं होंगी।
बैंकों से ऋण कैसे और किस प्रकार आसानी से मिल सकेगा, जीएसटी में इनकम टैक्स में क्या-क्या परिवर्तन संभव है, आदि विषयों पर एक नई तरीके से चर्चा होगी। साथ ही अधिवेशन में महिला सम्मेलन व युवा सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा शामली के अलावा प्रदेश से बड़ी संख्या में व्यापारी दिल्ली पहुंचकर अधिवेशन में भाग लेकर इसका लाभ उठाएंगे। इस मौके पर सुभाष चंद्र धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, अनुज गोयल, पवन गोयल, राजेश सिंघल, गौरव गर्ग, वैभव गोयल आदि मौजूद रहे।

