Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

बंदरों से निजात दिलाने को व्यापारियों ने पैदल मार्च निकाला

  • व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बंदरों को पकडवाने की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद संगल के नेतृत्व में व्यापारियों का रेला साप्ताहिक अवकाश सोमवार के दिन बाजार में एकत्र हुआ और पैदल चलकर,हाथों में तख्ती लिए और नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा।

नगर पंचायत कार्यालय पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद कुरैशी एवं एसडीएम ऊन मणि अरोड़ा, व्यापारी प्रकोष्ठ के भाजपा जिला संयोजक आशीष मित्तल उपस्थित थे। व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए बंदरों के उत्पात से कस्बा वासियों को बचाने की गुहार लगाई। व्यापारियों ने साप्ताहिक अवकाश का सख्ती से पालन कराए जाने की भी आवाज उठाई।

एसडीएम ने कस्बे से बंदरों को पकड़वाने का आश्वासन दिया। साथ ही सप्ताहिक अवकाश का पालन न करने वाले दुकानदारों, व्यापारियो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद संगल, अनिल गर्ग, सर्वेश कुमार, राहुल नामदेव, केतन कश्यप आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img