Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

ट्रैफिक पुलिस की उगाही जारी

  • अवैध वसूली का सिलसिला रुकने नहीं ले रहा नाम
  • अब ट्रैफिक पुलिस का नया अड्डा मोहिउद्दीनपुर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ट्रैफिक पुलिस का अवैध वसूली का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब शहर ही नहीं ट्रैफिक पुलिस ने जिले के बार्डर अर्थात दिल्ली रोड मोहिउद्दीनपुर के पास अपनी नजर गढ़ा दी हैं। ट्रैफिक पुलिस मोहिउद्दीनपुर में रोज भारी वाहनों और हल्के वाहनों की चेकिंग कर चालानी कार्रवाई करती है, लेकिन चेकिंग के नाम पर पुलिस वाहन चालकों से अवैध वसूली करने में भी पीछे नहीं दिखाई देती। चौपहिया वाहनों और भारी वाहनों को रोककर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग लगातार जारी है।

परतापुर थाना क्षेत्र का मोहिउद्दीनपुर एक क्षेत्र है जो गाजियाबाद जिले के बार्डर को जोड़ता है। दिल्ली रोड पर प्रतिदिन हजारों भारी हल्के व दुपहिया वाहन गुजरते हैं। दिन रात चलने वाली दिल्ली रोड की बात करें तो ट्रैफिक पुलिस मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र को अवैध वसूली के लिए सबसे सुरक्षित स्थान मानती है। यहां ट्रैफिक पुलिस का एक एसआई और कुछ सिपाही सुबह सात बजे चेकिंग करने में जुट जाते हैं।

04 30

भारी वाहनों से लेकर हल्के वाहनों व दुपहिया वाहनों के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट का हवाला देकर ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों से नित्य वसूली करते देखी जा सकती है। अवैध वसूली के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाला मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र ट्रैफिक पुलिस के लिए खास चेकिंग प्वाइंट बनता जा रहा है। गैर जिलों की गाड़ियों को देखकर पुलिसकर्मी तुरंत उनकी तरफ लपकते हैं।

रोककर उनके कागजात व सीट बेल्ट न लगी होने पर नीचे उतार लेते हैं। वहीं, भारी वाहनों के चालकों से भी कागजात न दिखाने और नियम विरुद्ध गाड़ियों में सामान लादने पर उन पर कार्रवाई का भय दिखाकर वसूली करते हैं। ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली के चलते कुछ वाहन चालक विवश होकर ग्रामीण क्षेत्र के भीतरी सीमा से होकर गुजर जाते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img