Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

एसएसपी के जाम में फंसते ही सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस

  • एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक से जाहिर की नाराजगी, जाम खुलवाने को कहा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शनिवार को कचहरी पुल पर लगने वाले भीषण जाम में एसएसपी फंस गए। एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक से नाराजगी जाहिर की और जाम खुलवाने को कहा। थोड़ी देर में ट्रैफिक पूरे शहर में अलर्ट मोड पर आ गई और धड़ाधड़ चालान होने लगे। शनिवार दोपहर एक बजे करीब अपने कार्यालय से आवास की ओर जा रहे थे। कचहरी गेट के सामने एसएसपी का काफिला 5 से 10 मिनट जाम में फंस गया

जिसके बाद स्कॉर्ट में चल रहे पुलिसकर्मी आनन फानन में उतरकर जाम खुलवाने भागे। लगभग 10 मिनट बाद एसएसपी जाम से निकलकर अपने आवास की ओर निकले। एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक से सख्त अंदाज में कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। एसएसपी के जाम फंसने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद एसपी ट्रैफिक ने इंस्पेक्टर सिविल लाइन ट्रैफिक पुलिसकर्मी, टीएसआई, ट्रेमो बाइक, को कमिश्नरी पार्क भेजा।

11 27

पुलिसकर्मियों ने धड़ाधड़ चालान काटने शुरू कर दिए। कमिश्नरी पार्क के सामने बैठे पुलिसकर्मियों को इंस्पेक्टर ने सख्ती से ड्यूटी निभाने के आदेश दिए जिसके बाद पार्क के सामने काफी देर पुलिस तैनात रही। इसका असर दिल्ली रोड और बच्चा पार्क पर भी दिखा। पुलिसकर्मियों को घंटो अलर्ट मोड में देखा गया।

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

कंकरखेड़ा: एनएच-58 पर शनिवार शाम सड़क पर पैदल जा रहे एक वृद्ध को डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। खड़ौली गांव के सामने शनिवार शाम दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने पैदल जा रहे वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि रज्जू (50) उर्फ राजवीर निवासी पठानपुरा के रूप में पहचान हुई है। पुलिस ने डीसीएम को मौके से कब्जे में ले लिया। पीड़ित परिवार ने आरोपी चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया। उधर, खिर्वा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डिफेंस एन्क्लेव डबल स्टोरी निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

डिफेंस एन्क्लेव डबल स्टोरी निवासी तुषार (20) पुत्र मनु कंकरखेड़ा एनएच-58 स्थित एक गैराज पर गाड़ी धोने का काम करता था। वह किसी काम से खिर्वा रोड पर जा रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तुषार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img