- रोडवेज बस स्टैंड पर किया जागरुकता गोष्ठी का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग के द्वारा आठ मार्च तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड पर जागरुकता गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं को वूमैन पावर हैल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।
शुक्रवार को परिवहन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बस अड्डे पर मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज मनोज वाजपेई रहे।
इस दौरान महिलाओं को नारी सशक्ति करण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर एआरटीओ मुंशीलाल ने कहा कि नारी एक है जिसके रूप अनेक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का गौरव तभी बढ़ेगा जब नारी को सम्मान मिलेगा। इस दौरान महिलाओं को वूमैन पावर हैल्प लाइन नम्बरों 1090, 1076 तथा पुलिस हैल्पलाइन 112 कॉल की जानकारी दी गई।
साथ ही, बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं, छात्राएं इन हैल्पलाइन नम्बरों पर फोन कर सकती है। इस दौरान नारी शक्ति सम्मान, स्वावलंबी की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सुधा रानी, स्टेंशन इंचार्ज राजेंद्र चौहान, पुलिस यातायात के उप निरीक्षक पूरन सिंह, परिवहन विभाग के कर्मचारी रविंद्र सिंह, त्रिलोक चंद जी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

