Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

अतिक्रमणकारियों के चालान किए गए

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा बनाई गई एंटी लिटरिंग टीम ने बीटी गंज में अतिक्रमण पाए जाने पर 13 व्यापारियों के चालान किए गए व अन्य व्यापारियों को बताया कि भविष्य में अतिक्रमण मिलने पर चालान किए जाएंगे।

कुछ व्यापारियों को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा बताया गया कि रुड़की मे बी टी गंज में काफी समय से अतिक्रमण की शिकायतें आ रही थी व त्योहारों को देखते हुए अतिक्रमण हटाया गया जिससे बाजारों में आमजन को समस्या का सामना ना करना पड़े। आज नगर निगम से द्वारा जे0ई0 जगदीश प्यारेलाल, नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह व चालान टीम मैं गौतम, सुमित, अरुण, सूरज मौजूद रहे।

दवा का छिड़काव जारी, अतिक्रमणकारियों पर भी कार्रवाई

मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा दैनिक रूप से रुड़की शहर मे डेंगू की दवाई का छिड़काव आज भी कराया गया है। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार नगर निगम रुड़की के सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार के नेतृत्व में डेंगू हंटर्स टीम द्वारा शेखपुरी,चावमंडी मे डेंगू का लारवा ढूंढा गया साथ ही डेंगू जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

डेंगू हंटर टीम द्वारा पूरे वार्ड का निरीक्षण किया गया से व डेंगू का लारवा पाए जाने पर उसको नष्ट किया गया। डेंगू हंटर्स टीम को निगम के पार्षदों का सहयोग मिला व प्रत्येक घर में जाकर डेंगू से बचाव के तरीके समझाए गए,जैसे कि कूलर में पानी को साप्ताहिक रूप से बदलें, टायर्स में पानी को एकत्र ना होने दें, बिल्डिंगों की छतों पर पानी एकत्र ना होने दे,गमलों का पानी साप्ताहिक तौर पर बदलने आदि। डेंगू से बचने का एकमात्र उपाय सतर्कता है। सतर्क रहें, आसपास पानी को एकत्र ना होने दें और अपने व अपने परिवार की रक्षा डेंगू से करें।नगर निगम की टीम में सूर्या मोहन, रजत, अभिनव, कपिल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img