Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

क्रांतिधरा पर तिरंगे की धूम, बड़े कारोबार की उम्मीद

  • एक तरफ शहर के बाजार राखियों से सजे, तिरंगे की दुकानें भी लगी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: क्रांतिधरा तिरंगे के रंग में रंगने लगी हैं। बाजारों में तिरंगे की धूम हैं। जहां राखियों से बाजार सज रहे हैं, वहीं तिरंगे की दुकानें भी लगने लगी हैं। आजादी का महोत्सव मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान भी चल रहा हैं। डीएम दीपक मीणा और एसएसपी खुद बाजारों में घूमकर व्यापारियों को तिरंगा बांट रहे हैं। एक तरह से राखी से ज्यादा कहीं तिरंगे की दुकानें सजी हुई नजर आती हैं।

जिस तरह से तिरंगे की मांग है, उसके अनुसार मांग पूरी नहीं हो पा रही हैं। रात-दिन कारीगर तिरंगा बनाने में लगे हुए हैं। यही नहीं, गुजरात से व्यापक स्तर पर तिरंगा यहां आया हैं, लेकिन वह भी अपर्याप्त हैं। इंदिरा चौक पर दुकानें तिरंगे से सज गई हैं। ये दुकानदार तिरंगे की मांग को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। सीमित संख्या में तिरंगा बनाने के आॅर्डर दिये गए थे, जो अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।

24 7

यह मांग आखिरी हफ्ते में बढ़ी हैं। मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने 25 हजार तिरंगे खरीदे हैं, जिनका वितरण एमडीए की योजनाओं में किया जाना हैं। इसकी पूरी तैयारी एमडीए ने कर ली हैं। प्रत्येक घर में तिरंगा दिया जाएगा, जो 15 अगस्त को घरों में फहराया जाएगा। 20 बाई 30 का तिरंगा 32 रुपये का मिल रहा हैं, जिसकी कीमत बढ़ती जा रही हैं।

नगर निगम ने भी तिरंगे खरीदे हैं। डूडा ने भी पन्द्रह हजार तिरंगे खरीदे हैं, जिनका वितरण पीएम आवास के पात्रों को वितरण किया जाएगा। इसके लिए भाजपा विधायकों को भी कार्यक्रम में बुलाया जा रहा हैं। पिछले दो दिन से सहकारिता मंत्री राठौर भी क्रांतिधरा पर मौजूद हैं। हर रोज उनके कार्यक्रम हो रहे हैं। आरटीओ, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग आदि सरकारी दफ्तरों में तिरंगे की खरीद की हैं, जिसका जनता में वितरण किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img