Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

खुशखबरी! ट्रैक पर दौड़ी देश की पहली रैपिड ट्रेन

  • दो फेज में होना है ट्रायल, पहला स्टेटिक और दूसरा डायनेमिक फेज होगा
  • स्टेटिक फेज का ट्रायल शुरू, डायनेमिक फेज का ट्रायल अक्टूबर में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देश की पहली रैपिड ट्रेन रविवार को ट्रेक पर उतर आई। दुहाई डिपो पर ट्रायल का पहला फेज शुरू हुआ। रैपिड के जनसम्पर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि कुल दो फेज में ट्रायल सम्पन्न होना है। फिलहाल दुहाई डिपो के अंदर ही ट्रेन को चलाया गया। जबकि इस साल के अंत तक इस ट्रेन का ट्रायल दिल्ली मेरठ के बीच जो प्रॉयटी सेक्शन है उस पर किया जाएगा।

इससे पूर्व इंजीनियर्स ने दिन रात एक कर रैपिड के ट्रेक पर रैपिड को दौड़ाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण की। रैपिड के पहले सफल ट्रायल के बाद रैपिड प्रशासन में खुशी की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि रैपिड का जो प्रॉयटी सेक्शन है वो कुल 17 किमी का है और यह साहिबाबाद से दुहाई के बीच का हिस्सा है और इसी सेक्शन पर इस साल के अंत तक ट्रायल होना है जबकि अगले साल इस पर रैपिड पूरी तरह से दौड़ेगी।

25 8

रैपिड प्रशासन के अनुसार इसका ट्रायल दो फेज में होगा। पहला स्टेटिक ट्रायल है जो शुरु हो चुका है जबकि दूसरा ट्रायल डायनेमिक ट्रायल होगा जो उस मुख्य कॉरिडोर पर होगा जिस पर यात्रियों के लिए ट्रेन का संचालन होना है। बताया जा रहा है कि रैपिड का डायनेमिक ट्रायल इसी साल अक्टूबर में प्रस्तावित है।

इस ट्रेन में लगभग ढाई हजार यात्री एक बार में सफर करेंगे। ट्रायल से पूर्व ढाई हजार यात्रियों के अनुमानित भार के बराबर रेत की बोरियां रखकर ट्रेन को चलाया गया। ट्रेन का रुकना, चलना, उसमें से यात्रियों का चढ़ना व उतरना सभी का परीक्षण किया गया। सूत्रों के अनुसार 19 मार्च 2023 को प्रॉयटी सेक्शन पर यात्रियों के लिए यह सेवा शुरु हो जाएगी।

लोगों के सपने साकार करेगी रैपिड: वत्स

रैपिड प्रशासन के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पुनीत वत्स के अनुसार जिस समय रैपिड अपनी फुल स्ट्रेन्थ के साथ 82 किमी के कॉरिडोर पर दौड़ेगी तो यह लोगों के लिए किसी हसीन सपने से कम नहीं होगी।

27 7

उन्होंने बताया कि रैपिड का काम इस समय युद्ध स्तर पर चल रहा है और इस कार्य को समय से पूरा कर लिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img