Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

त्रिशला माता की गोद भराई का मनोहारी कार्यक्रम संपन्न हुआ

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: गुरुवार को नगर के काशीराम स्ट्रीट स्थित पीसनोपाड़ा प्रवचन हॉल में भगवान महावीर की माता त्रिशला की गोद भराई का अनूठा भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम अखिल भारतीय जैन महिला फेडरेशन के निर्देशन में आयोजित हुआ। जिसमें नगर की सभी महिला संस्थाओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजन रितु शिल्पी सरिता रजनी निधि ने किया गोद भराई के लिए इंद्राणी वेशभूषा में तो सुसज्जित महिलाओं ने मंगल बधाई गीत व भक्ति नृत्य मनोरम रूप में प्रस्तुत किए।

महिलाओं ने गोद भराई का मांगलिक कार्य संपन्न कराया। माता त्रिशला बनने का पुण्यार्जन मनी जैन महलका परिवार को प्राप्त हुआ। बैंड बाजों के साथ बाजार क्षेत्र में स्थित जैन मंदिरों की परिक्रमा की गई। शोभायात्रा में स्त्री पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए, अनेक मंदिरों के बाहर रंगोली बनाई गई बैंड कलाकार मधुर भक्ति भजन प्रस्तुत कर रहे थे। श्रद्धालु भक्ति में झूम रहे थे।

इस अवसर पर ऋतु जैन शिल्पी जैन ने बताया भावी तीर्थंकर बालक के माता त्रिशला के गर्भ में आने की सूचना पाकर चारों तरफ अपार खुशियां छा गई थी। सभी महिलाओं ने त्रिशला माता की गोद भराई का पावन कार्यक्रम आयोजित किया। मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम किये। माता की गोद भराई के लिए अनुपम भेंट दी गई, बाद मे सभी को पंचमेवा भेंट की गई। भगवान महावीर के पिता सिद्धार्थ माता त्रिशला थी। 31 मार्च से 4 अप्रैल तक उत्सव पंडाल में भगवान महावीर जन्म कल्याणक के कार्यक्रम संपन्न होंगे।

इस दौरान समारोह में मृदुला, बबीता, स्मिता, आयुषी, डॉक्टर आशा, रजनी प्रवक्ता, सुनीता, सरला, त्रिशला, कविता, सुमन, काजल, अंजू, कलपेंद्र, मुकेश आढती, शशांक महलका, संदीप, राकेश, सर्वेश, छवि, दीपाली, डॉक्टर ज्योति, करुणा, अंजलि, अर्चना, मोनिका, प्रीति, रीमा, रिया, ममता, मीनू, पायल, आगम, नित्यम, निलीशा सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img